Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी

वर्ल्ड कप का बहिष्कार नहीं कर सकता पाकिस्तान, आईसीसी रोक सकता है फंडिंग

चैंपियंस ट्रॉफी मेजबानी से भी धोना पड़ सकता हाथ!

नई दिल्ली।

पाकिस्तान पहली बार पूरी तरह से भारत की मेजबानी में होने वाले विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी ने रविवार को कहा, मैं यह चाहता हूं कि भारत तटस्थ या कहे तो सुरक्षित अन्य जगहों पर एशिया कप खेलने का मार्ग छोड़ दें अन्यथा हम भारत में विश्व कप खेलने नहीं जाएंगे। हालांकि सभी कारणों से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान के लिए 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार करना संभव नहीं होगा।

आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) और बीसीसीआई के संपर्क में रहने वाले एक सूत्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से मिलने वाले फंड पर निर्भर हैं। आईसीसी का अधिकांश राजस्व विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे आयोजनों से आता है। यह फंड आईसीसी द्वारा सभी बोर्डों को वितरित किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट भी इसी फंड से चलता है। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद आईसीसी पाकिस्तान को सबसे अधिक पैसा देता है, जो परिषद के कुल राजस्व का 5 फीसदी है। आईसीसी फंड से प्राप्त राशि पाकिस्तान बोर्ड की कुल आय का 50 फीसदी है।

वर्ल्ड कप बहिष्कार का पाकिस्तान पर क्या असर?

अगर पाकिस्तान भारत में होने वाले वर्ल्ड कप का बहिष्कार करता है तो पीसीबी को चार बड़े नुकसान हो सकते हैं…..

  1. विश्व कप के बहिष्कार की स्थिति में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी से मिलने वाला फंड बंद हो सकता है। पीसीबी की कुल आय का 50 फीसदी इसी फंड से आता है। आईसीसी वितरण योजना के अनुसार पाकिस्तान बोर्ड को अगले 4 वर्षों में 283 करोड़ रुपये मिलेंगे। अगर इतनी बड़ी रकम रोकी गई तो पाक बोर्ड की हर गतिविधि बंद हो जाएगी।
  2. बहिष्कार की स्थिति में पाकिस्तान क्रिकेट जगत से अलग-थलग हो जाएगा, क्योंकि विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे आयोजन ही पाकिस्तान को विश्व क्रिकेट समुदाय से जोड़ते हैं। 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से प्रमुख क्रिकेट टीमें पाकिस्तान में खेलने से कतरा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड जैसे देशों ने पिछले साल से पाकिस्तान में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी भी अन्य देशों की तुलना में पाकिस्तान में कम क्रिकेट खेला जाता है। विश्व कप जैसे आयोजनों का बहिष्कार करने पर पाकिस्तान अलग-थलग पड़ सकता है।
  3. वर्ल्ड कप नहीं खेलने पर आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बैन भी लगा सकती है। पाकिस्तान पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत प्रतिबंध लगाया जा सकता है, क्योंकि आईसीसी आयोजनों में सभी टीमों की भागीदारी अनिवार्य है।
  4. अगर विश्व कप में पाक भाग नहीं लेता तो 2025 में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी संकट में पड़ जाएगी, क्योंकि उस स्थिति में भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। आईसीसी आयोजनों की सफल मेजबानी भारत के बिना संभव नहीं है क्योंकि आईसीसी आयोजनों का 80 फीसदी राजस्व भारतीय आगंतुकों से आता है। ऐसे में आईसीसी पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन सकती है। बता दें कि 29 साल बाद पाकिस्तान आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा।
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।