Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

Realme लॉन्च करने वाला है 8000mAh बैटरी और Dual Chip Technology के साथ Realme P4R 5G, जानें मोबाइल की कीमत और खासियत

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए Realme अपने नए स्मार्टफोन डिवाइस Realme P4R 5G को लॉन्च करने वाला है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले फोन की खासियत।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए Realme लगातार नए डिवाइस लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी अपनी P-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च करने की योजना बना रही है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस फोन की रिटेल बॉक्स इमेज और संभावित कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसकी वजह से इसके कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा हो गया है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नई डुअल-चिप तकनीक के साथ Realme का यह नया मोबाइल बाजार में दस्तक दे सकता है।

सस्ती कीमत पर लॉन्च होने को तैयार Realme P4R 5G

हाल ही में Realme ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव की है, जिससे साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही अपनी इस डिवाइस को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन का मुख्य फोकस मिड-रेंज सेगमेंट में गेमिंग और बैटरी बैकअप पर होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इस फोन की कीमत 25,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिटेल बॉक्स और इंडस्ट्री सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर Realme इस फोन को 25,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह उस रेंज में आने वाले तमाम स्मार्टफोन जैसे कि iQOO, Redmi, Poco और Motorola जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

8000mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ी USP

लीक हुई रिटेल बॉक्स इमेज के मुताबिक Realme अपने इस फोन को 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ बाजार में उतार सकता है। मौजूदा समय में इस बैटरी क्षमता के साथ स्मार्टफोन्स की संख्या बेहद कम है। ऐसे में लंबे बैकअप की तलाश कर रहे यूजर्स को Realme P4R 5G आकर्षित कर सकती है। बड़ी बैटरी का फायदा खासतौर पर गेमर्स, वीडियो स्ट्रीमिंग करने वाले यूजर्स और लगातार यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा। फोन के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है, हालांकि चार्जिंग स्पीड की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

144Hz Displays से मिलेगा स्मूद एक्सपीरियंस

Realme P4R 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ डिस्प्ले मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन गेमिंग और स्क्रॉलिंग अनुभव को काफी स्मूद बनाती है। वर्तमान समय में जहां अधिकांश मिड-रेंज स्मार्टफोन 120Hz की डिस्प्ले के साथ आते हैं, वहीं इस डिवाइस की 144Hz स्क्रीन इसे अपने दूसरे प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाती है।

गेमिंग के दौरान तेज रिफ्रेश रेट बेहतर विजुअल फ्लुइडिटी प्रदान करता है और प्रतिस्पर्धी गेम्स में यूजर्स को बेहतर अनुभव देता है। यही वजह है कि Realme इस फीचर को फोन की प्रमुख खूबियों में शामिल कर रही है।

Dual Chip Technology के साथ कंपनी का बड़ा दांव

Realme P4R 5G की सबसे खास बात इसकी Dual Chip आर्किटेक्चर मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो दो चिप्स के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ एक अलग Hyper Vision+ AI चिप दी जाएगी। यह AI चिप फ्रेम रेट ऑप्टिमाइजेशन, ग्राफिक्स प्रोसेसिंग और AI Based Visual Upscaling जैसे कार्यों में मदद करेगी।

इस तकनीक की मदद से फोन के मुख्य प्रोसेसर पर कम दबाव पड़ेगा और गेमिंग के दौरान फोन को अधिक स्थिरता भी मिलेगी। यदि यह तकनीक वास्तविक उपयोग में भी प्रभावी साबित होती है तो Realme P4R 5G अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान बना सकता है।

स्टोरेज और RAM विकल्प

लीक्स के अनुसार Realme P4R 5G को कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं।

हालांकि लॉन्च के समय कंपनी अतिरिक्त RAM वेरिएंट्स भी पेश कर सकती है। ज्यादा स्टोरेज विकल्प मिलने से उपयोगकर्ता अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल का चयन कर सकेंगे।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

आपको बता दें कि Realme P4R 5G को तीन आकर्षक रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare शामिल हैं। Realme पिछले कुछ वर्षों से अपने स्मार्टफोन्स में आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश पर ध्यान दे रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह नया मॉडल भी ग्राहकों को पसंद आएगा।

Flipkart पर होगा उपलब्ध

Realme ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Realme P4R 5G की बिक्री Flipkart के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए कंपनी ने Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव किया है, जहां फोन से जुड़े टीजर और प्रमोशनल सामग्री दिखाई जा रही है। माइक्रोसाइट पर “The R Evolution is Coming” टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है, जो इस बात का संकेत दे रहा है कि कंपनी इस फोन को अपनी P-सीरीज में एक नए अपग्रेड के रूप में पेश करने वाली है।

गेमिंग यूजर्स के लिए सुनहरा मौका

फोन की बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डुअल-चिप तकनीक को देखते हुए यह बात साफ है कि Realme P4R 5G का मुख्य फोकस गेमिंग और परफॉर्मेंस यूजर्स पर रहेगा। Hyper Vision+ AI चिप हाई फ्रेम रेट सपोर्ट और विजुअल एन्हांसमेंट में मदद कर सकती है, जिससे मोबाइल गेमिंग अनुभव बेहतर हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय तक गेम खेलने और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों में शामिल रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए यह फोन बेहद खास मानी जा रही है।

कब होगा लॉन्च?

हालांकि Realme ने अभी तक उस स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़े तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी जून 2026 के पहले सप्ताह में इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। चूंकि Flipkart पर प्रमोशनल अभियान शुरू हो चुका है, इसलिए लॉन्च की तारीख अब आस-पास ही समझी जा सकती है।

ये भी पढ़ें :- मलेशिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगा सोशल मीडिया प्रतिबंध, Instagram, TikTok अकाउंट बनाना हुआ मुश्किल…

Home » Realme लॉन्च करने वाला है 8000mAh बैटरी और Dual Chip Technology के साथ Realme P4R 5G, जानें मोबाइल की कीमत और खासियत

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।