Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी

Pushpa 2 का छा गया डायलॉग, अल्लू ने दिया सरप्राइज, कहा-‘सब कुछ 1 ही रूल…’

नई दिल्ली।

प्रभास की ‘सालार’, रजनीकांत की ‘जेलर’, थालापति विजय की ‘लियो’कई साउथ की बड़ी फिल्में लाइन में हैं। लेकिन इन सबसे ज्यादा यदि किसी फिल्म का लोग इंतजार कर रहे हैं तो वह है ‘पुष्पा 2’। अल्लू अर्जुन की फिल्म को हाल ही में मोस्ट अवेटेड मूवी की लिस्ट में पहला स्थान मिला है। सुकुमार निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ के लिए सभी इंतजार कर रहे हैं। अब इस ​बीच अल्लू ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। दरअसल, उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के एक इवेंट के दौरान ‘पुष्पा 2’का डायलॉग बोलकर सभी को चौंका दिया। अब इंटरनेट पर ‘पुष्पा 2’ का डायलॉग ​तेजी से वायरल हो रहा है।

सुकुमार निर्देशित ‘पुष्पा: दि राइज’ 17 दिसम्बर 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि मेकर्स को इसके सैकंड पार्ट की घोषणा करनी पड़ी। ‘पुष्पा’ने 350 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था और फिल्म के गाने भी बेहद हिट रहे थे। अब फिल्म के दूसरे भाग को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

मैं यहां ‘पुष्पा 2’…

अल्लू अर्जुन हाल ही हैदराबाद में फिल्म ‘बेबी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही वे स्टेज पर पहुंचे तो उन्हें देखकर पब्लिक उत्साहित हो गई। सभी ‘पुष्पा’ को लेकर हूटिंग करने लगे। इस पर अल्लू ने कहा कि वे यहां ‘पुष्पा 2’ की बात करने नहीं आए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को फिल्म की एक लाइन कहने से रोक नहीं पा रहा हूं।’ इसके बाद उन्होंने तेलुगु में ‘पुष्पा 2’ से एक डायलॉग बोला। जिसका हिंदी में अर्थ है, ‘सब कुछ एक ही रूल की वजह से है और वह है पुष्पा रूल’ यह सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग काफी खुश हो गए।

बता दें कि ‘पुष्पा 2’ अगले साल 2024 में रिलीज होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं फिल्म में आइटम डांस के लिए उर्वशी रौतेला और दिशा पाटनी के नाम की चर्चा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।