Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, भारत के स्वदेशी ‘नाविक’ नेविगेशन सिस्टम को मिली मजबूती मंगलमई बना फिल्म ‘रामायण’ का आधिकारिक दीया ऑयल पार्टनर Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, बिहार की राजनीति और उद्योग जगत में शोक Anant Singh Bail Cancelled: दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए 2,000 रुपये, 9.34 करोड़ लाभार्थियों को मिला फायदा; ऐसे चेक करें स्टेटस IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा को मिली अहम जिम्मेदारी Jamia Student Union Election: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को मिली मंजूरी, संविधान लागू करने की समय-सीमा भी तय हुई ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, भारत के स्वदेशी ‘नाविक’ नेविगेशन सिस्टम को मिली मजबूती मंगलमई बना फिल्म ‘रामायण’ का आधिकारिक दीया ऑयल पार्टनर Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, बिहार की राजनीति और उद्योग जगत में शोक Anant Singh Bail Cancelled: दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए 2,000 रुपये, 9.34 करोड़ लाभार्थियों को मिला फायदा; ऐसे चेक करें स्टेटस IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा को मिली अहम जिम्मेदारी Jamia Student Union Election: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को मिली मंजूरी, संविधान लागू करने की समय-सीमा भी तय हुई

रॉयल एनफील्ड छोड़ इस बाइक की बढ़ी डिमांड, लॉन्च होते ही हो गईं 10 हजार से ज्यादा बुकिंग

नई दिल्ली।

भारत में मिड साइज बाइक सेगमेंट में हाल ही में कुछ नई एंट्री हुइ हैं। जहां हार्ले डेविडसन ने हीरो मोटोकॉप के साथ मिलकर अपनी सबसे सस्ती बाइक हार्ले डेविडसन एक्स440 लॉन्च की है। वहीं ब्रिटिश ब्रैंड ट्रायम्फ ने बजाज ऑटो के साथ मिलकर अपने दो मॉडल्स स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 पेश किए हैं। स्पीड 400 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। इन सभी बाइक्स को रॉयल एनफील्ड की टक्कर पर देखा जा रहा है। खास बात है कि ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 को 10 दिनों में ही भारत में 10 हजार से ज्यादा बुकिंग अभी तक मिल चुकी हैं।

बढ़ेगी कीमत

बता दें कि 5 जुलाई को भारत में लॉन्च के समय कंपनी ने स्पीड 400 की कीमत 2.23 लाख रुपये बताई थी( यह कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए ही है। इसके बाद कीमत बढ़कर 2.33 लाख रुपये हो जाएगी। मोटरसाइकिलें जुलाई के अंत से ट्रायम्फ शोरूम में उपलब्ध होंगी। स्क्रैम्बलर 400 अक्टूबर में उपलब्ध होगी और लॉन्च के समय इसकी कीमत की घोषणा की जाएगी।

बाइक्स प्रोफेशनल के मुताबिक ग्राहकों से मिली मजबूत प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक, राकेश शर्मा ने कहा, “लॉन्च के बाद हमें जो जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, उससे हम उत्साहित हैं। इतने कम समय में 10,000 बाइक का प्री-ऑर्डर अभूतपूर्व है और यह बजाज ऑटो और ट्रायम्फ मोटरसाइकिलों पर ग्राहकों के अटूट विश्वास का प्रमाण है। हम असाधारण मोटरसाइकिलों के निर्माण के अप।ने वादे के प्रति प्रतिबद्ध हैं जो अपने प्रदर्शन, डिजाइन और प्रौद्योगिकी से ग्राहकों को लुभाते रहेंगे।”

इस जबरदस्त डिमांड को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा। कंपनी ने आश्वासन दिया कि ऑनलाइन बुकिंग करके ग्राहक अपना स्थान आरक्षित कर सकते हैं और वेटिंग पीरियड को कम कर सकते हैं। एक बार जब बाइक डीलरशिप पर पहुंच जाएंगी, तो वे बुकिंग लिस्ट से ग्राहकों को पेमेंट करने के लिए आमंत्रित करेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा, स्पीड 400 की डिलीवरी लेने वाले पहले 10,000 लोग विशेष लॉन्च प्राइस के पात्र होंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।