Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी

Rajasthan SI Paper Leak Scandal: पूर्व RPSC सदस्य अपने बेटे-बेटी समेत गिरफ्तार, तीन ट्रेनी SI भी हिरासत में

Rajasthan SI Paper Leak Scandal: राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के एक पूर्व सदस्य को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने उनके बेटे और बेटी सहित तीन अन्य ट्रेनी उप निरीक्षकों को भी हिरासत में लिया है।

Rajasthan SI Paper Leak Scandal: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में राज्य की SOG टीम ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य रामूराम राईका को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को एसओजी ने राईका के बेटे और बेटी सहित तीन अन्य प्रशिक्षु एसआई को भी इस मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया।

क्या हैं आरोप? (Rajasthan SI Paper Leak Scandal)

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया, “आरपीएससी के पूर्व सदस्य राईका को उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा का पेपर अपने बच्चों को उपलब्ध कराने के आरोप में रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने यह भी बताया कि राईका को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

दो महिलाओं समेत पांच ट्रेनी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में रविवार को दो महिलाओं सहित पांच ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Rajasthan SI Paper Leak Scandal

एसओजी के आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तार ट्रेनी एसआई में रामूराम राईका की बेटी शोभा राईका और बेटा देवेश राईका शामिल हैं। इसके अलावा, तीन अन्य ट्रेनी एसआई मंजू देवी, अविनाश पलसानिया और विजेंद्र कुमार भी इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी को शनिवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए SOG ऑफिस लाया गया। (Rajasthan SI Paper Leak Scandal)

65 और आरोपियों की तलाश जारी

बताया गया है कि SI भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में अब तक कुल 61 आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। इनमें 33 ट्रेनी SI, चार चयनित उम्मीदवार जिन्होंने नौकरी नहीं ज्वाइन की, और पेपर लीक गिरोह से जुड़े 24 लोग शामिल हैं। 65 और आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें :- खेलों में अमेरिका-चीन से कदमताल मिलानी है तो भारतीयों को अपना माइंडसेट बदलना होगा: सारंग

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।