Wednesday, 21 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी Asian Para Games 2026: दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 में जीता गोल्ड, 56.36 सेकंड में बनाया गेम्स रिकॉर्ड Cristiano Ronaldo Suspended: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम से 30 दिन का बैन, 255 यूरो का जुर्माना भी लगा 101th  Foundation Day of RSS: जानें संघ से जुड़े 7 ऐसे विवादित अध्याय, जिसने खड़े किए RSS की विचारधारा पर सवाल MERI और SIA-India ने अंतरिक्ष चिप्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी Asian Para Games 2026: दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 में जीता गोल्ड, 56.36 सेकंड में बनाया गेम्स रिकॉर्ड Cristiano Ronaldo Suspended: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम से 30 दिन का बैन, 255 यूरो का जुर्माना भी लगा 101th  Foundation Day of RSS: जानें संघ से जुड़े 7 ऐसे विवादित अध्याय, जिसने खड़े किए RSS की विचारधारा पर सवाल MERI और SIA-India ने अंतरिक्ष चिप्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

नो फ्यूल पॉलिसी : पहले ही दिन बिगड़ी तकनीकी व्यवस्था जनता परेशान, डीलर्स भी असमंजस में

राजधानी में ओवरएज वाहनों पर ईंधन प्रतिबंध लागू, कैमरा-स्पीकर सिस्टम में आईं दिक्कतें, जनता और डीलर्स दोनों ने जताई चिंता

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक जुलाई से लागू की गई नई “नो फ्यूल पॉलिसी” के पहले ही दिन पेट्रोल पंपों पर तकनीकी समस्याएं देखने को मिलीं। बिना पूर्व ट्रायल लागू इस नीति पर जनता ने सवाल खड़े किए, वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने भी व्यवस्था की अधूरी तैयारियों को लेकर चिंता जताई।

दिल्ली सरकार ने नियम के तहत 15 साल से पुराने पेट्रोल और 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को ईंधन देने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार को करीब 20 से 25 ऐसे वाहन जब्त भी किए गए। वहीं, कैमरा और साउंड सिस्टम के ठीक से काम न करने के कारण कई पंपों पर गड़बड़ी देखने को मिली।

AI कैमरे, पर अधूरे स्पीकर सिस्टम बने बाधा

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (DPDA) के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि राजधानी में लगभग 400 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से कई पर अभी स्पीकर सिस्टम स्थापित नहीं हो पाया है। AI तकनीक आधारित कैमरे वाहन की नंबर प्लेट स्कैन करते ही अलार्म और घोषणा जारी करते हैं, लेकिन स्पीकर न होने से सूचना पंपकर्मियों और वाहन चालकों तक नहीं पहुंच पा रही।

बॉर्डर इलाकों में बिक्री घटी, आसपास के शहरों में बढ़ी डिमांड

गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद की सीमाओं पर स्थित दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर ईंधन बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि पुराने वाहन अब इन जिलों से ईंधन भरवा रहे हैं। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि 1 नवंबर 2025 से इन जिलों में भी यह नीति लागू कर दी जाएगी।

जब्त वाहनों को पहली बार में मिलेगा छोड़ने का मौका

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार जब्त हुए ओवरएज वाहनों को शपथ पत्र और जुर्माना भरने के बाद छोड़ा जा सकता है। बाइक के लिए ₹5,000 और कार के लिए ₹10,000 का जुर्माना तय किया गया है। यदि वाहन दोबारा नियम उल्लंघन में पकड़ा गया, तो उसे स्क्रैप कर दिया जाएगा।

अन्य राज्यों के वाहनों पर भी सख्ती

दूसरे राज्यों में पंजीकृत ओवरएज वाहन अगर दिल्ली में पकड़े गए, तो ₹10,000 का जुर्माना भरने के साथ यह भी स्पष्ट करना होगा कि वाहन दिल्ली में क्यों लाया गया।

यह नीति भले ही पर्यावरण सुधार की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, लेकिन बिना ट्रायल लागू की गई तकनीकी प्रणाली और अधूरी तैयारियों के चलते इसकी सफलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनता और पेट्रोल पंप संचालकों की प्रतिक्रिया के बाद अब यह देखना अहम होगा कि सरकार इन खामियों को कैसे दूर करती है।

ये भी पढ़ें :- दिल्ली 2025 पैरा एथलेटिक्स: ‘वीराज’ और लोगो में दिखी भारत की संस्कृति, साहस और समावेश की झलक

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।