Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार

यौन अपराध मामलों में अदालतों का इस्तेमाल विवाह सुविधा प्रदाता के रूप में नहीं हो सकता: हाईकोर्ट

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यौन अपराध के मामलों में अदालत का इस्तेमाल दो पक्षों के बीच विवाह सुविधा प्रदाता के रूप में नहीं किया जा सकता। न्यायिक प्रणाली का इस्तेमाल हिसाब-किताब बराबर करने या विशेष तरीके से व्यवहार करने के लिए एक पक्ष पर दबाव डालने के लिए नहीं किया जा सकता। हाईकरोर्ट ने शादी का झांसा देकर एक महिला से कथित दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी की अंतरिम जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।

आरोपी ने इस आधार पर गिरफ्तारी पूर्व जमानत का अनुरोध किया था कि वह पीड़िता से विवाह करने के लिए राजी था। याचिकाकर्ता ने कहा कि महिला के पिता, जो पहले अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं, अब विवाह को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद तथ्यों और दस्तावेजों से पता चलता है कि आरोपी और शिकायतकर्ता, दोनों ने न्यायिक प्रणाली और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया और विभिन्न तरीकों से अपने फायदे के लिए न्यायिक प्रणाली में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं।

बेंच ने कहा, ‘‘अदालत की राय है कि कानूनी अदालत का इस्तेमाल विवाह सुविधा के उद्देश्य से एक मंच के रूप में नहीं किया जा सकता। पहले प्राथमिकी दर्ज कराके आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में अदालत के समक्ष पेश होकर जमानत देने का अनुरोध किया गया जिसका कि वे कई महीनों से विरोध कर रहे थे।’’ राज्य सरकार ने जमानत याचिका का इस आधार पर विरोध किया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और आरोपी कभी जांच में शामिल नहीं हुआ और फरार है।

बेंच ने कहा, ‘‘बहुत से मामले में जब शिकायतकार्ता के अनुरोध पर जमानत दे दी जाती है, तो कुछ समय बाद इस आधार पर जमानत रद्द करने की याचिका दायर की जाती है कि जमानत प्राप्त करने के बाद आरोपी ने शादी करने का अपना वादा पूरा नहीं किया या दुष्कर्म पीड़िता से शादी करने के बाद आरोपी ने पीड़िता का परित्याग कर दिया।’’ बेंच ने कहा कि आरोपी पर पीड़िता से विवाह करने का दबाव डालने समेत अन्य उद्देश्यों के लिए अदालत का विवाह सुविधा प्रदाता के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अन्य उद्देश्यों में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को अदालत के समक्ष पेश होकर यह कहने के लिए कहना शामिल है कि वह (आरोपी) पीड़िता से शादी करने के लिए तैयार था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।