Sunday, 13 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Roald Dahl: कैसे एक युद्ध पायलट बना बच्चों की दुनिया का मशहूर कहानीकार? 110वीं जयंती पर जानिए उनके जीवन की पूरी कहानी पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा Roald Dahl: कैसे एक युद्ध पायलट बना बच्चों की दुनिया का मशहूर कहानीकार? 110वीं जयंती पर जानिए उनके जीवन की पूरी कहानी पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा

Blood Test सिर्फ 7 रुपये में! खान सर ने पटना में खोला भारत का सबसे सस्ता अस्पताल

लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने पटना में सस्ता अस्पताल खोला है। जहाँ ब्लड टेस्ट मात्र ₹7 और ECG ₹25 में उपलब्ध हैं। गरीबों की सेवा और किफायती स्वास्थ्य सुविधा का नया कदम।

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर, जिन्हें लाखों स्टूडेंट्स प्यार से ‘खान सर’ कहते हैं, अब शिक्षा के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कमाल कर रहे हैं। उन्होंने पटना में एक ऐसा अस्पताल शुरू किया है, जहां बेसिक मेडिकल टेस्ट और इलाज इतने सस्ते हैं कि सुनकर यकीन नहीं होता। ब्लड टेस्ट सिर्फ 7 रुपये में, ECG 25 रुपये में और X-Ray 35 रुपये में! यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे ‘मानवता की जीत’ बता रहे हैं, खान सर ने लोगों का दिल जीत लिया है।

मां की सीख से शुरू हुई यह पहल

खान सर खुद बताते हैं कि ये सारे रेट्स उनकी मां तय करती हैं। मां का कहना है कि किसी गरीब को पैसे की वजह से इलाज से वंचित नहीं होना चाहिए। अस्पताल का मकसद कमाई नहीं, बल्कि सेवा करना है। खान सर कहते हैं, “प्रॉफिट पर फोकस नहीं, बस लोगों की मदद करनी है।” यह बात लोगों के दिल को छू जाती है, क्योंकि आजकल प्राइवेट हॉस्पिटल्स में एक साधारण टेस्ट के हजारों रुपये लग जाते हैं।

कब और कैसे शुरू हुआ अस्पताल?

अस्पताल का पहला ब्रांच 1 जनवरी 2026 को ग्रैंड ओपनिंग के साथ शुरू हुआ। कुछ रिपोर्ट्स और सूत्रो के अनुसार बताया गया कि कुछ सेवाएं जैसे डायलिसिस और ब्लड बैंक पहले से चालू थीं, लेकिन फुल सर्विसेज जनवरी 2026 से पूरी तरह ऑपरेशनल हो गई हैं। खान सर ने विदेशों (जैसे जापान और जर्मनी) से हाई-टेक मशीनें मंगवाई हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है, लेकिन मरीजों से सिर्फ नाममात्र का चार्ज लिया जा रहा है। डॉक्टर की फीस 50 रुपये, थायरॉइड टेस्ट 90 रुपये और फुल बॉडी चेकअप 1000 रुपये में!

पटना में 5 स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल्स की योजना

खान सर सिर्फ एक अस्पताल तक नहीं रुक रहे। वे पटना में कुल 5 बड़े हॉस्पिटल खोलने वाले हैं – जनरल, न्यूरो, हार्ट, कैंसर और किडनी स्पेशलाइज्ड। ये सभी AI-पावर्ड होंगे, यानी टेक्नोलॉजी से इलाज और तेज और बेहतर होगा। बिहार जैसे राज्य में जहां हेल्थकेयर महंगा और दूर-दराज है, यह पहल लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण है।

लोगों की प्रतिक्रिया: सलाम और उम्मीद

सोशल मीडिया पर लोग खान सर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई कह रहा है “खान सर आप ग्रेट हो!”, तो कोई लिख रहा है “ह्यूमैनिटी फर्स्ट!” बिहार और पूरे देश में यह खबर तेजी से चर्चा में है। ऐसे समय में जब महंगाई और मेडिकल खर्च लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं, खान सर जैसी पहल लोगों के लिए राहत की किरण साबित हो रही है। यह साबित करता है कि अगर नीयत साफ हो तो नामुमकिन कुछ नहीं। खान सर ने दिखा दिया कि शिक्षा के बाद स्वास्थ्य में भी बदलाव लाया जा सकता है। उम्मीद है कि यह मिसाल बाकी लोगों को भी प्रेरित करेगी। पटना अब सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि सस्ते और अच्छे इलाज का भी हब बन रहा है!

यह भी पढ़े : परंपरा से प्रगति की ओर: बीपी ऑयल मिल्स सम्मेलन में हाथी मार्का की चमक

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।