Monday, 19 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
25 Years of RHTDM: आज भी क्यों कायम है मैडी-रीना की लव स्टोरी का जादू? जानें फिल्म से जुड़े 7 दिलचस्प किस्से 63 साल पहले जब फ्रांस ने अंतरिक्ष में भेजी पहली और एकमात्र बिल्ली! जानें इस अनोखे मिशन और इसके दुखद अंत की पूरी कहानी Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत! दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष याकुल्ट डैनोन इंडिया ने लॉन्च की खास दिवाली पैकेजिंग, आंतों की सेहत पर जोर Sir Syed Ahmad Khan: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की नींव रखने वाले समाज सुधारक, जिन्होंने शिक्षा को बनाया बदलाव का सबसे बड़ा हथियार SIR प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग के बड़े फेरबदल, 20 महीने में 20 मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के हुए तबादले CWC Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में 327 पदों पर भर्ती, 15 नवंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया 25 Years of RHTDM: आज भी क्यों कायम है मैडी-रीना की लव स्टोरी का जादू? जानें फिल्म से जुड़े 7 दिलचस्प किस्से 63 साल पहले जब फ्रांस ने अंतरिक्ष में भेजी पहली और एकमात्र बिल्ली! जानें इस अनोखे मिशन और इसके दुखद अंत की पूरी कहानी Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत! दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष याकुल्ट डैनोन इंडिया ने लॉन्च की खास दिवाली पैकेजिंग, आंतों की सेहत पर जोर Sir Syed Ahmad Khan: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की नींव रखने वाले समाज सुधारक, जिन्होंने शिक्षा को बनाया बदलाव का सबसे बड़ा हथियार SIR प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग के बड़े फेरबदल, 20 महीने में 20 मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के हुए तबादले CWC Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में 327 पदों पर भर्ती, 15 नवंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

एशियन कराटे चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं भारत की अलीशा, चीन-ईरान के दिग्गजों को धूल चटाकर किया मेडल पक्का

संडे को गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगी भारत की ‘गोल्डन गर्ल’

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

भारतीय कराटे (Indian Karate) के इतिहास में वो पल आ गया है, जिसका बरसों से इंतजार था। इंडोनेशिया के बाली में खेली जा रही ’22वीं एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप’ में भारत की अलीशा ने इतिहास रच दिया है। अलीशा ने अपने अदम्य साहस और अचूक तकनीक के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) की इस धाकड़ खिलाड़ी ने देश के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

चीन, ईरान और वियतनाम की ‘दीवार’ ढहाई

एशियन चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने का अलीशा का यह सफर किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। उन्होंने मैट पर उतरकर दुनिया के उन देशों के खिलाड़ियों को शिकस्त दी, जिनका कराटे में एकछत्र राज माना जाता है। नॉकआउट मुकाबलों में अलीशा ने सबसे पहले ईरान की वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद उन्होंने अपनी फुर्ती और सटीक प्रहारों से चीन और वियतनाम की सबसे मजबूत दावेदारों को मात देकर जजों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

मिशन गोल्ड: संडे को रचेगी महाइतिहास

18 से 21 जून तक इंडोनेशिया के बाली में चल रही इस चैंपियनशिप में उनका यह आत्मविश्वास साफ बता रहा है कि वह सिर्फ फाइनल में पहुंचकर संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि उनका लक्ष्य देश के लिए सोना (Gold) जीतना है। अलीशा अब रविवार (संडे) को होने वाले महामुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए मैट पर उतरेंगी। पूरे देश के खेल प्रेमियों और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन को भरोसा है कि अलीशा रविवार को इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से भारत का नाम दर्ज कराएंगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।