Friday, 25 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
RIP Mushtaq Khan: ‘Welcome’ के बल्लू ने 56 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानिए उनके जीवन से जुड़े 5 अनसुने किस्से Bank Strike: 5-डे वर्किंग समेत कई मांगों को लेकर तीन दिन तक बैंक हड़ताल, जानिए आम लोगों और बैंकिंग सिस्टम पर इसके संभावित असर वॉशिंगटन ग्लोबल पीस समिट में 58 युद्धों को खत्म करने की अपील तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला RIP Mushtaq Khan: ‘Welcome’ के बल्लू ने 56 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानिए उनके जीवन से जुड़े 5 अनसुने किस्से Bank Strike: 5-डे वर्किंग समेत कई मांगों को लेकर तीन दिन तक बैंक हड़ताल, जानिए आम लोगों और बैंकिंग सिस्टम पर इसके संभावित असर वॉशिंगटन ग्लोबल पीस समिट में 58 युद्धों को खत्म करने की अपील तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश को मिले आगरा मेट्रो, बिजली प्रोजेक्ट समेत कई बड़े सौगात, कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें कुल 12 प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में आगरा मेट्रो, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंटर्नशिप भत्ते, बिजली विभाग से जुड़े कई अहम विषयों को शामिल किया गया है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार (18 मई) को कैबिनेट की एक बैठक में राज्य के विकास और कल्याण से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। इस अहम बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

इसमें मुख्य रूप से आगरा मेट्रो के लिए जमीन ट्रांसफर, बिजली प्रोजेक्ट, नए विश्वविद्यालयों की स्थाप्ना समेत कई जरूरी फैसले लिए गए। इसके आलावा बैठक में राज्य के स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा आयोग के गठन के लिए भी हामी भर दी गई है।

‘ताजनगरी’ आगरा में मेट्रो की सौगात

इस बैठक के दौरान सबसे बड़ा फैसला ताज की नगरी आगरा के लिए लिया गया है। दरअसल, सरकार ने आगरा में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जमीन के ट्रांसफर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही उत्तर प्रदेश में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को गति मिलती नजर आ रही है।

UPMRC (उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) को आवंटित की जाने वाली करीब 550 स्क्वायर मीटर की यह भूमि तहसील सदर के मौजा चक अव्वल की नजूल भूमि से ली गई है।

यह भी पढ़े: ‘हेयर ट्रांस्पलांट’ के हत्थे कुर्बान हुआ पाक का आतंकी मिशन, लश्कर के आतंकी ‘चाइनीज’ की कहनी

आपको बता दें कि यूपी मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार ने सरकार से इस जमीन को निःशुल्क रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था। इस पर शासन ने विचार विमर्श करते हुए, कुछ जरूरी शर्तों के साथ भूमि को मुफ्त ट्रांसफर भी कर दिया है।

पशु चिकित्सा छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते में 3 गुना बढ़ोत्तरी

कैबिनेट की इस अहम बैठक में पशु चिकित्सा से जुड़े छात्रों के मासिक इंटर्नशिप भत्ते में 3 गुना इजाफा करने का फैसला लिया गया है। जहां पहले छात्रों को भत्ते के रूप में 4,000 रुपये मिलते थे, उसे अब बढ़ाकर 12,000 रुपये करने का फैसला किया गया है।

इस फैसले के तहत इन विश्वविद्यालयों के छात्रों को होगा फायदा :

  • आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, आयोध्या
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ
  • उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा

मिर्जापुर को नई यूनिवर्सिटी की सौगात

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले को भी नई विश्वविद्यालय की मंजूरी मिली है। मिर्जापुर के ग्रामीण क्षेत्र तहसील चुनार के ग्राम समसपुर में इस विश्वविद्यालय की स्धाप्ना की जाएगी। इसके लिए 50.45 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है।

यह भी पढ़े: पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी की 49वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, संगीत जगत ने किया नमन

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।