Wednesday, 04 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल?

दिल्ली में आ सकती है बाढ़, चेतावनी निशान के करीब पहुंची यमुना, कराई जा रही मुनादी

नई दिल्ली।

यमुना के तेजी से बढ़ते जलस्तर से एक बार फिर दिल्लावासियों की टेंशन बढ़ने वाली है। पिछले साल बाढ़ के कारण पानी-पानी हो चुकी राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच चुका है। इसके मद्देनजर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लोगों को यमुना नदी के पास जाने या उसमें तैरने से मना किया जा रहा है। इसके लिए निचले इलाकों में बकायदा मुनादी भी कराई जा रही है और लोगों को खादर के निचले इलाकों को खाली करने को कहा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के बाद मंगलवार को बताया कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर नदी का जलस्तर 204.35 मीटर तक पहुंच गया है। भारद्वाज ने कहा कि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है। उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से फिलहाल करीब 10,000 से 13,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि लोगों को नदी से दूर रहने और बच्चों को नदी के पास जाने या उसमें तैरने से रोकने के लिए मंगलवार से मुनादी शुरू की गई है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण तथा राजस्व विभाग ने नावों की व्यवस्था करने तथा जरूरत पड़ने पर बचाव कार्य के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भारद्वाज ने बताया कि नदी के खतरे के निशान पर पहुंचने पर बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा सके।

उन्होंने बताया कि पिछले मानसून सीजन में शहर में आई बाढ़ जैसी स्थिति को दोबारा न होने देने के लिए विभागों ने खुद को तैयार कर लिया है। नदी के प्रवाह में अवरोध जैसे आईटीओ बैराज के जाम हुए गेटों को हटा दिया गया है तथा गाद के द्वीपों को पायलट कट से काट दिया गया है, ताकि पानी बहकर दूर चला जाए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।