Sunday, 26 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला Flipkart की Food Delivery में एंट्री! Swiggy-Zomato के सामने खड़ी हुई नई चुनौती, समझे पूरा खेल CJP Founder अभिजीत दीपके को टाइफाइड, बीमारी के बीच क्या जारी रह सकेगा आंदोनल? अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन! 15 साल बाद टूटा मिस्र का वर्चस्व वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला Flipkart की Food Delivery में एंट्री! Swiggy-Zomato के सामने खड़ी हुई नई चुनौती, समझे पूरा खेल CJP Founder अभिजीत दीपके को टाइफाइड, बीमारी के बीच क्या जारी रह सकेगा आंदोनल?

IPL 2026 : पांड्या की कप्तानी को लेकर पोलार्ड का बड़ा बयान, कहा हमने पूरे मौके दिए लेकिन…

IPL 2026 में लगातार खराब फॉर्म से जूझते हुए अपना अंतिम मुकाबला भी हार जाने के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीम के बल्लेबाजी कोच पोलार्ड ने भी यह बात स्वीकार की है कि कप्तान के तौर पर पांड्या का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

अपने लीग मैचों में लगातार खराब प्रदर्शन करते हुए बाहर हुई मुंबई इंडियंस की टीम लगातार सवालों के घेरे में है। मुंबई की टीम बेहद साधारण प्रदर्शन करते हुए अपने लीग मुकाबलों के 14 में से 10 मैच हारकर इस सीजन अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही। अपने लीग चरण के अंतिम मुकाबले में भी उन्हें राजस्थान रॉयल्स के हाथों 30 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

पांड्या की कप्तानी को लेकर पोलार्ड का बयान

राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद जब टीम के बैटिंग कोच कायरन पोलार्ड पत्रकारों से बातचीत करने आये, तो उनसे पत्रकारों ने पांड्या की कप्तानी और भविष्य में उनकी भूमिका को लेकर कुछ तीखे सवाल पूछे। इसपर पोलार्ड ने कहा – ‘अगर कप्तानी के नजरिए से देखें तो ये साल हार्दिक के लिए ऐसा नहीं था, जैसा वे खुद चाहते थे। टीम प्रबंधन को भी उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी, वे उस पर भी खरे नहीं उतरे’। उन्होंने आगे कहा कि – ‘टीम के खराब प्रदर्शन को सामूहिक विफलता माना जाना चाहिए और किसी भी खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराना गलत है। जब आप हारते हैं तो आपको सामूहिक रूप से मंथन करने की जरूरत होती है’।  

क्या छिनेगी हार्दिक की कप्तानी

हार्दिक की कप्तानी छीनने के विषय में पोलार्ड ने कहा कि – ‘अगले सीजन में अभी हमारे पास काफी समय है। इस विषय पर टीम बैठकर चर्चा करेगी और देखेगी कि आगे क्या बेहतर हो सकता है। चर्चाओं में यह विषय भी उजागर किया जाएगा कि पिछले सीजन 3 नंबर पर खत्म करने वाली टीम अचानक इस सीजन 9वें नंबर पर कैसे आ गई’। उन्होंने आगे कहा – ‘हमारे साथ हार्दिक भी लगातार कोशिशें कर रहे थे, लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए। उम्मीद है कि अगले साल हम और बेहतर होकर लौटेंगे’।

बुमराह को आराम देना सही

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में बुमराह को आराम देने के फैसले पर पोलार्ड ने कहा – ‘बुमराह को आखिरी मैच में आराम देना एक समझदारी भरा फैसला रहा। बुमराह ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे दिल से खेलते हैं। हम पहले ही अगले चरण की दौड़ से बाहर थे। यह मैच जीतकर हमें सिर्फ दो ही अंक मिलने वाले थे। वे भारतीय क्रिकेट के एक बहुमूल्य धरोहर हैं।

ये भी पढ़ें :- अपने डेब्यू स्ट्रीट मैच में छाये सौरव गांगुली, 58 गेंदों में ठोक दिया शतक…

Home » IPL 2026 : पांड्या की कप्तानी को लेकर पोलार्ड का बड़ा बयान, कहा हमने पूरे मौके दिए लेकिन…
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।