Sunday, 16 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पाकिस्तान 14 अगस्त को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस? आजादी के दिन कराची में क्या हुआ और बंटवारे में भारत से क्या-क्या मिला? एचआरडीएस इंडिया ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी Johnny Lever Birthday: पेन बेचने से लेकर बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बनने तक का सफर, जानिए हंसी के उस्ताद की असल जिंदगी की कहानी समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में सभी FIR रद्द स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम धमकियों से मचा हड़कंप, हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर अलर्ट संसद का मानसून सत्र समाप्त, 12 विधेयक पास, कम चर्चा के बीच बने ये 7 अहम कानून नवनीत चतुर्वेदी ने जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े बयान की MEA जांच की मांग की Gallantry Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को मिलेगा सम्मान, वीरता पदक से लेकर सराहनीय सेवा पदक तक जाने पूरी सूची पाकिस्तान 14 अगस्त को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस? आजादी के दिन कराची में क्या हुआ और बंटवारे में भारत से क्या-क्या मिला? एचआरडीएस इंडिया ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी Johnny Lever Birthday: पेन बेचने से लेकर बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बनने तक का सफर, जानिए हंसी के उस्ताद की असल जिंदगी की कहानी समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में सभी FIR रद्द स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम धमकियों से मचा हड़कंप, हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर अलर्ट संसद का मानसून सत्र समाप्त, 12 विधेयक पास, कम चर्चा के बीच बने ये 7 अहम कानून नवनीत चतुर्वेदी ने जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े बयान की MEA जांच की मांग की Gallantry Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को मिलेगा सम्मान, वीरता पदक से लेकर सराहनीय सेवा पदक तक जाने पूरी सूची

अपने डेब्यू स्ट्रीट मैच में छाये सौरव गांगुली, 58 गेंदों में ठोक दिया शतक…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर अकर्षित किया है। इस गली क्रिकेट मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक भी जड़ दिया।

‘कोलकाता के प्रिंस’ कहे जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंकाते हुए गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गांगुली ताबड़तोड़ शतक लगाते नजर आ रहे हैं। 5185 दिन बाद बैट पकड़े नजर आए ‘दादा’ ने अपने पहले ही स्ट्रीट मैच मुकाबले में केवल 68 गेंदों पर 132 रन ठोक दिए। इस पारी ने क्रिकेट प्रेमियों को पुराने दिनों की याद दिला दी।

दिखी वो ही पुरानी चमक

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दादा अपने उसी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते नजर आ रहे हैं, जैसे वे अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान किया करते थे। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए महज 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। शानदार चौके-छक्के लगाते हुए उन्होंने 68 गेंदों पर 132 रन बनाए। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी के दौरान एक जीवन दान भी दिया गया लोकिन इसके बावजूद भी उनकी टाइमिंग और क्लास देखकर दर्शक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

सौरव गांगुली का शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर

1992 में महज 19 साल की उम्र में अपना अंतर्राष्ट्रीयकरियर शुरू करने वाले सौरव गांगुली ने 424 मैचों में कुल 18,575 रन बनाए। उन्होंने 113 टेस्ट मैचों में 42.17 की शानदार औसत के साथ 7,212 रन बनाए। इसमें उनके नाम 16 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं बात करें एक दिवसीय (ODI) मुकाबलों की तो 311 मैचों में 41.02 की औसत से उन्होंने कुल 11,363 रन बनाए। इसमें भी उनके नाम 22 शतक और 72 अर्धशतक दर्ज हैं।

बतौर कप्तान भी सौरव गांगुली का योगदान बेहद अहम माना जाता है। अपने पूरे अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान 195 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए उन्होंने 97 जीत हासिल कीं।

युवाओं को दिए मौके

सौरव गांगुली की गिनती भारतीय क्रिकेट के सबसे आक्रामक कप्तानों में की जाती है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशों में जीत हासिल करनी शुरू की। इसके अलावा उनकी कप्तानी में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिला। गांगुली ने भारतीय टीम में आत्मविश्वास और लड़ने का जज्बा पैदा किया, जिसकी वजह से भारत विश्व क्रिकेट की मजबूत टीमों में शामिल हुआ।

Home » अपने डेब्यू स्ट्रीट मैच में छाये सौरव गांगुली, 58 गेंदों में ठोक दिया शतक…

ये भी पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत में भी दिखाए जाएंगे फीफा के मुकाबले?

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।