Wednesday, 24 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच Wimbledon Tournament: 11 घंटे 5 मिनट, तीन दिन, 183 गेम और एक अमर रिकॉर्ड, टेनिस इतिहास के सबसे लंबे मैच की कहानी Lionel Messi Birthday: रोजारियो की गलियों से विश्व फुटबॉल के शिखर तक,  फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे ‘Messi’ की कहानी प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच Wimbledon Tournament: 11 घंटे 5 मिनट, तीन दिन, 183 गेम और एक अमर रिकॉर्ड, टेनिस इतिहास के सबसे लंबे मैच की कहानी Lionel Messi Birthday: रोजारियो की गलियों से विश्व फुटबॉल के शिखर तक,  फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे ‘Messi’ की कहानी प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं

दिल्ली एनसीआर में तीन दिन होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली।

दिल्ली एनसीआर में सुबह का तापमान एक दिन पहले की तुलना में थोड़ा गिर गया तो एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी का स्तर आज भी शून्य रहा। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने और 40 किमी. की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह तक एक के बाद एक दो पश्चिम विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत पर सक्रिय हो जाएंगे। इन विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में पहला पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से दिल्ली एनसीआर के इलाकों में दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। इसके ठीक बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर के इलाकों में तीन फरवरी को मौसम खराब रहेगा। विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह विक्षोभ हिमालय पर दस्तक देने वाला है इसकी वजह से अगले 4 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। यानि ठिठुरन भरी ठंड दिल्ली वासियों को अभी ठिठुराती रहेगी।

बुधवार और वीरवार के दौरान दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके असर से दिल्ली एनसीआर के इलाकों में बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी की संभावना है। इस सप्ताह में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 31 जनवरी से 3 फरवरी तक एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।