Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पैरा स्पोर्ट्स योगदान के लिए पारुल सिंह को मिला नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026 भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित Bankipur Bypoll Result 2026: प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत, नितिन नबीन की मजबूत विरासत को लगा झटका NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई पैरा स्पोर्ट्स योगदान के लिए पारुल सिंह को मिला नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026 भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित Bankipur Bypoll Result 2026: प्रशांत किशोर ने दर्ज की बड़ी जीत, नितिन नबीन की मजबूत विरासत को लगा झटका NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई

Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच

17 करोड़ की शादी, नवंबर में होने वाला समारोह और जून में मौत। क्या है केतन अग्रवाल मर्डर केस की पूरी कहानी?

पुणे: जिस युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक दर्दनाक ट्रेकिंग हादसा माना जा रहा था, उसके कुछ ही दिनों में यह मामला देश के सबसे चर्चित मर्डर केसों में बदल गया।

जिस शादी की तैयारियां करोड़ों रुपये के बजट के साथ चल रही थीं, जिस समारोह के लिए शाही महल बुक किया गया था और मेहमानों के लिए दो निजी विमान तय किए गए थे, उसी शादी से कुछ महीने पहले दूल्हे की मौत ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया।

26 वर्षीय केतन अग्रवाल पुणे के प्रतिष्ठित कारोबारी विशाल अग्रवाल के बेटे थे। उनकी सगाई इसी वर्ष फरवरी में सिया गोयल से हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी भी होनी थी।

परिवार इस विवाह को यादगार बनाने के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शादी के लिए राजस्थान के एक भव्य शाही पैलेस को लगभग 17 करोड़ रुपये में बुक किया गया था।

लेकिन इस चमक-दमक के पीछे एक ऐसा रहस्य छिपा था, जिसके बारे में शायद केतन और उनके परिवार को अंदाजा तक नहीं था।

जन्मदिन की ट्रिप जो बनी मौत की वजह

18 जून 2026 को केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास स्थित प्रसिद्ध लोहागढ़ किले पहुंचे थे। बताया गया कि यह यात्रा सिया के जन्मदिन के अवसर पर की गई थी।

कुछ समय बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचना मिली कि केतन तस्वीरें लेते समय संतुलन खो बैठे और लगभग 300 से 400 फीट गहरी खाई में गिर गए। बचाव दल ने कई घंटों के प्रयास के बाद उनका शव बरामद किया।

शुरुआत में इसे एक दुर्घटना माना गया। सिया गोयल ने भी यही दावा किया कि फोटो खिंचवाने के दौरान केतन का पैर फिसल गया था। लेकिन परिवार इस कहानी से संतुष्ट नहीं था।

परिवार को क्यों हुआ शक?

केतन के परिजनों का कहना था कि केतन एक अनुभवी ट्रेकर थे और पहाड़ी इलाकों में घूमने का अच्छा अनुभव रखते थे। परिवार को विश्वास नहीं हो रहा था कि इतनी आसानी से उनका संतुलन बिगड़ सकता है। इसी संदेह के आधार पर पुलिस से विस्तृत जांच की मांग की गई।

पुलिस ने जब घटनास्थल, मोबाइल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाले तो तस्वीर बदलने लगी। जांच अधिकारियों को कई ऐसे तथ्य मिले जो दुर्घटना की कहानी से मेल नहीं खा रहे थे।

जांच में सामने आया प्रेम संबंध

पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच के अनुसार सिया गोयल का चेतन चौधरी नामक युवक के साथ कथित प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि दोनों लगभग एक वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे और लगातार संपर्क में थे।

जांच में मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने भी दोनों के बीच लगातार बातचीत की ओर संकेत किया।

पुलिस के मुताबिक सिया, Ketan Agarwal के साथ तय किए गए विवाह से खुश नहीं थी। लेकिन परिवार के दबाव और सामाजिक परिस्थितियों के कारण वह इस रिश्ते के लिए मना नहीं कर पाई।

कई बार की गई केतन को मारने की कोशिश

मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पुलिस के अनुसार Ketan Agarwal की हत्या की योजना एक दिन में नहीं बनी थी। जांच में कथित तौर पर यह सामने आया कि इससे पहले भी कई बार लोहागढ़ किले पर केतन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार 31 मई को भी एक प्रयास हुआ था, जिसमें केतन बाल-बाल बच गए। पुलिस का दावा है कि उस समय सिया ने उन्हें एक खतरनाक जगह की ओर ले जाने की कोशिश की थी।

बाद में एक और तारीख तय की गई, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण कथित योजना पूरी नहीं हो सकी। 14 जून को भी कथित प्रयास भीड़ अधिक होने के कारण टाल दिया गया। आखिरकार 18 जून को योजना को इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

कैसे रची गई हत्या की साजिश?

पुलिस के अनुसार 18 जून को सिया गोयल ने Ketan Agarwal को जन्मदिन मनाने और घूमने के बहाने लोहागढ़ किले बुलाया। जांच में सामने आया कि चेतन चौधरी भी उसी इलाके में मौजूद था। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन को खाई के किनारे तक पहुंचाया और फिर उसे नीचे धक्का दे दिया।

इसके बाद पूरी घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। लेकिन जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्य, लोकेशन डेटा और गवाहों के बयानों ने पुलिस को अलग दिशा में सोचने पर मजबूर कर दिया।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों ने खोला राज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच में एक महत्वपूर्ण सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिला। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को इलाके में घूमते हुए देखा गया। बाद में पुलिस ने उसे चेतन चौधरी से जोड़कर जांच आगे बढ़ाई। मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड ने भी कथित साजिश की परतें खोलने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर मौजूदगी, दोनों आरोपियों के बीच लगातार संपर्क और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने मामले को दुर्घटना से हत्या की दिशा में मोड़ दिया।

17 करोड़ की शादी और दो चार्टर्ड विमान

इस मामले ने इसलिए भी देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा क्योंकि केतन और सिया की शादी की तैयारियां बेहद भव्य स्तर पर चल रही थीं। रिपोर्ट के अनुसार परिवार ने राजस्थान में एक आलीशान पैलेस बुक किया था, जिसकी लागत लगभग 17 करोड़ रुपये बताई गई। शादी में शामिल होने वाले विशेष मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड विमान भी तय किए गए थे।

परिवार नवंबर 2026 में होने वाले इस समारोह को एक शाही आयोजन बनाना चाहता था। लेकिन शादी की तैयारियों के बीच आई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

पिता के बयान पर उठते सवाल

केतन के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शुरुआत में परिवार ने इस रिश्ते को लेकर हिचक दिखाई थी। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी और सगाई हुई।

अब परिवार का सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि सिया शादी नहीं करना चाहती थीं, तो रिश्ता खत्म करने के बजाय उसने इतनी भयावह साजिश क्यों रची।

परिजनों का कहना है कि Ketan Agarwal भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित थे और शादी की तैयारियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।

गिरफ्तारी और आगे की जांच

पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर हत्या, आपराधिक साजिश और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस कथित साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, वित्तीय गतिविधियों तथा घटनाक्रम की पूरी टाइमलाइन को जोड़ने में लगी हुई है। मामले की सुनवाई और आगे की जांच आने वाले दिनों में कई नए खुलासे कर सकती है।

मामला जिसने पूरे देश को झकझोर दिया

Ketan Agarwal Murder Case केवल एक हत्या का मामला नहीं है, बल्कि यह विश्वास, रिश्तों और धोखे की ऐसी कहानी बनकर सामने आया है जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।

एक तरफ जहां करोड़ों रुपये की शाही शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी तरफ उसी रिश्ते में धोखे और मौत की साजिश रची जा रही थी।

लोहागढ़ किले की खाई में गिरने की घटना को पहले एक हादसा समझा गया, लेकिन जांच ने इसे देश के सबसे सनसनीखेज हाई-प्रोफाइल मर्डर मामलों में बदल दिया। अब सबकी नजर अदालत और जांच एजेंसियों पर है, जहां यह तय होगा कि उस दिन लोहागढ़ किले पर वास्तव में क्या हुआ था और इस कथित साजिश की पूरी कहानी क्या थी।

ये भी पढ़ें :- एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी

Home » Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।