Tuesday, 08 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना PM Modi-Putin Talks: ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, तेल से लेकर एसयू-57 तक कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत तबाही में खुशियों की छोटी-सी वापसी! गाजा के मलबे के बीच बच्चों ने देखी ‘द लायन किंग’ क्या है ‘ऑरवेलियन डिस्टोपिया’, जिसका जिक्र कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DU छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की? Asha Bhosle 93rd Birth Anniversary: संगीत से लेकर कारोबार तक, आशा ताई की जिंदगी के 7 अनसुने किस्से Neerja Bhanot 63rd Birth Anniversary: जब एक 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट ने सैकड़ों जिंदगियां बचाकर दी अपनी जान बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना PM Modi-Putin Talks: ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, तेल से लेकर एसयू-57 तक कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत तबाही में खुशियों की छोटी-सी वापसी! गाजा के मलबे के बीच बच्चों ने देखी ‘द लायन किंग’ क्या है ‘ऑरवेलियन डिस्टोपिया’, जिसका जिक्र कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DU छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की? Asha Bhosle 93rd Birth Anniversary: संगीत से लेकर कारोबार तक, आशा ताई की जिंदगी के 7 अनसुने किस्से Neerja Bhanot 63rd Birth Anniversary: जब एक 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट ने सैकड़ों जिंदगियां बचाकर दी अपनी जान

धरती पर कहीं भी 2 घंटे में पहुंच सकेंगे, आ रहीं सबऑर्बिटल फ्लाइट्स

नई दिल्ली।

आपको दुनिया का पहला सुपरसोनिक वाणिज्यिक विमान कॉनकार्ड याद होगा। आवाज से भी दोगुनी रफ्तार वाला यह विमान 3 घंटे से भी कम समय में न्‍यूयॉर्क से लंदन ले जा सकता था। इसकी स्‍पीड 2172 किलोमीटर प्रत‍िघंटे थी लेकिन इसके रखरखाव का खर्च इतना ज्‍यादा था कि संभालना मुश्क‍िल हो रहा था। इसी बीच 2000 में एक हाई प्रोफाइल हादसा हुआ और इसका संचालन रोक दिया गया। अब तकरीबन 20 साल बाद उसके बेटे की वापसी हो रही है। उसका नाम नासा ने एक्स-59 रखा है, जिसकी स्‍पीड कॉनकार्ड के मुकाबले कम होगी। इससे अलग ब्रिटिश एव‍िएशन एक्‍स्‍पर्ट एक ऐसे विमान की कल्‍पना कर रहे हैं, जो 2 घंटे से भी कम समय में दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचा देगा। इसकी गत‍ि हैरान करने वाली होगी।

अमेरिकी अंतर‍िक्ष एजेंसी नासा ने सुपरसोनिक विमान एक्स-59 ऐलान किया था, जिसे सन ऑफ कॉनकार्ड कहा जा रहा है। एजेंसी ने कहा था कि जल्‍द ही यह विमान अपनी पहली उड़ान भरेगा। कॉनकार्ड की तुलना में छोटा, धीमा और लगभग 1500 किलोमीटर प्रत‍िघंटे की रफ्तार वाला यह विमान न्‍यूयॉर्क से लंदन की यात्रा का समय लगभग 3:30 घंटे कम कर देगा। लेकिन ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए)की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ ऐसे प्रयोग किए जा रहे हैं, जिससे यात्रा की रफ्तार कई गुना हो जाएगी। लंदन से सिडनी 2 घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा. अभी लंदन से सिडनी जाने में 22 घंटे का समय लगता है, एक्‍सपर्ट ने इनका नाम फ‍िलहाल सबऑर्बिटल फ्लाइट्स रखा है।

5632 किलोमीटर प्रत‍िघंटे की रफ्तार

सीधे शब्दों में कहें तो सबऑर्बिटल फ्लाइट्स जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन और रिचर्ड ब्रैनसन के वर्जिन गैलेक्टिक जेट प्रोग्राम द्वारा तैनात किए गए रॉकेटों के समान होंगी। यह 3500 मील यानी 5632 किलोमीटर प्रत‍िघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकेंगी। यानी न्यूयॉर्क से शंघाई तक सिर्फ 39 मिनट में पहुंच सकेंगे, अभी 15 घंटे तक लगते हैं। न्यूयॉर्क से लंदन की यात्रा भी एक घंटे से कम समय में इससे पूरी की जा सकेगी। अनुमान तो यहां तक है कि सबऑर्बिटल फ्लाइट्स 2 घंटे के भीतर पृथ्वी पर कहीं भी पहुंच सकेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।