हज 2025 से पहले सऊदी अरब का बड़ा फैसला – भारत समेत 14 देशों के वीज़ा अस्थायी रूप से निलंबित

सऊदी अरब सरकार ने हज 2025 सीज़न के मद्देनज़र भारत समेत 14 देशों के लिए उमराह, व्यापार और पारिवारिक यात्रा वीज़ा की अस्थायी रूप से 13 अप्रैल 2025 से निलंबन की घोषणा की है।

यह निर्णय पिछली बार हज सीज़न के दौरान भारी भीड़ और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के चलते लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य तीर्थयात्रियों की संख्या को नियंत्रित करना और उनके लिए एक सुरक्षित और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

सऊदी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध स्थायी नहीं है, बल्कि केवल आगामी हज अवधि के लिए अस्थायी है। आने वाले महीनों में परिस्थितियों की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

सऊदी अरब का बड़ा फैसला – भारत समेत 14 देशों के वीज़ा अस्थायी रूप से निलंबित
सऊदी अरब का बड़ा फैसला – भारत समेत 14 देशों के वीज़ा अस्थायी रूप से निलंबित

इस घोषणा के अनुसार, भारत के साथ जिन अन्य 13 देशों पर यह रोक लागू हुई है, उनके नाम आधिकारिक रूप से जल्द जारी किए जाएंगे।

क्या है असर?

  • लाखों भारतीय मुसलमान जो उमराह या पारिवारिक यात्रा की योजना बना रहे थे, उन्हें अब इंतजार करना होगा।
  • हज से पहले उमराह की यात्रा करने वालों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
  • भारत सरकार इस मुद्दे पर सऊदी अधिकारियों से बातचीत कर रही है ताकि अपने नागरिकों के हितों की रक्षा की जा सके।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने इसे सऊदी अरब का व्यवस्थात्मक निर्णय बताया, तो कुछ ने इसके समय और प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें :- नोएडा में महिला ने मांगी वेज बिरयानी, डिलीवरी में मिला नॉन-वेज – रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *