Thursday, 27 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम पर सियासी घमासान, मेयर ज़ोहरान ममदानी ने जताया विरोध वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के नियमन की दिशा में भारत में अहम कदम 25 अगस्त 1609: जब गैलीलियो ने टेलीस्कोप से बदली ब्रह्मांड को देखने की इंसानी नजर, आज पूरे हुए 417 साल Tarun Tejpal Case: 2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दो हफ्ते में करना होगा सरेंडर दिल्ली के जसौला में पतंग के पीछे दौड़ते 15 साल के मिथुन की डूबने से मौत, 4 दिन बाद नाले से मिला शव Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम पर सियासी घमासान, मेयर ज़ोहरान ममदानी ने जताया विरोध वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के नियमन की दिशा में भारत में अहम कदम 25 अगस्त 1609: जब गैलीलियो ने टेलीस्कोप से बदली ब्रह्मांड को देखने की इंसानी नजर, आज पूरे हुए 417 साल Tarun Tejpal Case: 2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दो हफ्ते में करना होगा सरेंडर दिल्ली के जसौला में पतंग के पीछे दौड़ते 15 साल के मिथुन की डूबने से मौत, 4 दिन बाद नाले से मिला शव Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत

Upcoming Movies: इस हफ्ते ओटीटी और थिएटर में रिलीज होंगी 8 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज

अप्रैल 2025 की शुरुआत से ही मनोरंजन की भरमार रही है। थिएटर में जहां सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 ने धमाल मचाया, वहीं ओटीटी पर भी दमदार कंटेंट देखने को मिला। लेकिन अब महीने के आखिरी सप्ताह में एंटरटेनमेंट और भी ज़्यादा रोमांचक होने वाला है। सोमवार से रविवार तक इस हफ्ते कई बड़ी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होंगी, जो दर्शकों को रोमांच और इमोशंस से भर देंगी।

इस हफ्ते रिलीज होने वाली 8 प्रमुख फिल्में और सीरीज

1. एंडर सीजन 2 (Andor Season 2)

क्या है खास:
ढाई साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद इस साइंस फिक्शन ड्रामा का अंतिम सीजन आ रहा है। डिएगो लूना और एड्रिया अर्जोना की दमदार वापसी देखने को मिलेगी।

रिलीज डेट: 22 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

2. अ ट्रेजेडी फोरटोल्ड: फ्लाइट 3054

क्या है खास:
लैटिन अमेरिका की सबसे भयावह विमान दुर्घटना पर आधारित तीन भागों की डॉक्यूमेंट्री, जिसमें अनसुनी कहानियों और हादसे के मानवीय पहलुओं को दिखाया गया है।

रिलीज डेट: 23 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

3. कार्लोस अल्काराज: माय वे (Carlos Alcaraz: My Way)

क्या है खास:
टेनिस चैंपियन कार्लोस अल्काराज की कोर्ट के अंदर और बाहर की जीवन यात्रा को दिखाने वाली यह डॉक्यूमेंट्री खेल प्रेमियों के लिए खास है।

रिलीज डेट: 23 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

4. वीरा-धीरा सूरन पार्ट 2 (Veera Dheera Sooran Part 2)

क्या है खास:
चियान विक्रम और एस.जे. सूर्या की इस तमिल फिल्म में एक सरल जीवन जीने वाले स्टोर मालिक की कहानी है, जो एक खतरनाक अपराध नेटवर्क से जुड़ा होता है।

रिलीज डेट: 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

5. एल 2: एम्पुरान (L2: Empuraan)

क्या है खास:
मोहलनाल की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने थिएटर में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की और अब यह ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

रिलीज डेट: 24 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

6. ज्वेल थीफ: द हाइएस्ट बिगिन्स (Jewel Thief: The Heist Begins)

क्या है खास:
सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर की थ्रिलर फिल्म एक चौंकाने वाली चोरी की कहानी है, जिसमें कई किरदारों की परतें खुलती हैं।

रिलीज डेट: 25 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

7. ग्राउंड जीरो (Ground Zero)

क्या है खास:
इमरान हाशमी पहली बार एक फौजी के रोल में नजर आएंगे। एक बीएसएफ जवान की बहादुरी और बलिदान की कहानी।

रिलीज डेट: 25 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: थिएटर

8. अंदाज अपना-अपना (री-रिलीज)

क्या है खास:
1994 की कल्ट क्लासिक कॉमेडी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। सलमान खान और आमिर खान की आइकॉनिक जोड़ी को देखने का सुनहरा मौका।

रिलीज डेट: 25 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: थिएटर

andaz-apna-apna
andaz-apna-apna

मनोरंजन के इस सप्ताह में क्या देखना है, लिस्ट बना लीजिए

इस हफ्ते के कंटेंट लाइनअप में एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा, डॉक्यूमेंट्री और कॉमेडी सबकुछ है। अब ये आप पर है कि आप किसे सबसे पहले अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करते हैं। मनोरंजन की इस झड़ी में कोई मौका ना चूकें!

ये भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया, ओर कोन थे पोप फ्रांसिस

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।