Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

पुलकित सम्राट मानेसर की खूबसूरती में कृति खरबंदा संग लेंगे सात फेरे

नई दिल्ली।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च को शादी करने के लिए तैयार हैं और वे जल्द ही पति-पत्नी बन जाएंगे। उनकी शादी को लेकर फैंस में बहुत एक्साइटमेंट है, जो उनके मुंबई स्थित घर को रोशनी से जगमगाते देख रहे हैं। इससे कंफर्म हो गया है कि शादी इसी तारीख पर हो रही है। ये सब तब शुरू हुआ, जब जनवरी में दोनों के रोका की फोटोज वायरल हुईं, जहां उन्होंने परिवार के बीच सेरेमनी की थी। अब, उनके घर का वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी वाला घर जगमगा उठा है। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मानेसर में शादी करेंगे पुलकित-कृति

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा मानेसर में राजसी आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस भव्य लोकेशन का चुनाव खास महत्व रखता है क्योंकि पुलकित और कृति दोनों की जड़ें दिल्ली में हैं। उनके परिवार राष्ट्रीय राजधानी में रहते हैं, ऐसा लगता है कि कपल ने ये वेन्यू ये सब देखते हुए ही चुना है। मानेसर स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस ये करीब 300 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है। ये एक फाइव स्टार लग्जरी होटल है। यहां आपको नेचर की खूबसूरती देखने को मिलेगी। इसकी खासियत ये हैं कि यहां पर प्राइवेट पुल के साथ ही 4 प्रेसिडेंशियल विला और 100 डीलक्स सुइट्स हैं। इसी के साथ ही शानदार स्पा और गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाएं यहां पर उपलब्ध हैं।

पुलकित और कृति की फिल्में

कृति और पुलकित ‘वीरे की वेडिंग’, ‘तैश’ और ‘पागलपंती’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। पुलकित की पहली शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी। पुलकित आखिरी बार ‘फुकरे’ के तीसरे पार्ट में दिखाई दिए थे। मृगदीप सिंह लांबा के डायरेक्शन में बनी और रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म में वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी भी हैं। ‘फुकरे 3’ 28 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसे फैन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जोया अख्तर के वेब शो ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ में भी उनका एक रोल था। दूसरी ओर कृति अगली बार अबीर सेनगुप्ता की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में सनी सिंह के साथ दिखाई देंगी। यह मई 2024 में रिलीज होने वाली है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।