Friday, 14 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Alfred Hitchcock’s Birth Anniversary: डर को सिनेमा की भाषा बनाने वाले अल्फ्रेड हिचकॉक की कहानी, जानिए उनकी 7 महान फिल्मों की खासियत MERI Group को टॉप 100 MSMEs अवॉर्ड 2026 में वक्ता आमंत्रण हसन महमूद का ऑस्ट्रेलिया में तूफान, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास! 198 पर ढेर हुई कंगारू मौर्य, गुप्त और पाल काल से मिथिला कला तक, बिहार संग्रहालय में सजा बिहार का इतिहास नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला! हाथ में लगी चोट, सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से बची जान भारतीय रेलवे में नया प्रयोग, भारत की पहली ‘ब्रांडेड ट्रेन’ बनी Sprite Tejas Express मुजफ्फरनगर दंगा केस में 25 बीजेपी नेताओं और हिंदू कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत, कोर्ट ने मुकदमा वापस लेने की दी मंजूरी नारा लोकेश के ‘राष्ट्र प्रथम’ विचार से प्रेरित होकर सांसद विजय चिंताकायला ने अपना पहला वेतन सशस्त्र बलों को दान किया Alfred Hitchcock’s Birth Anniversary: डर को सिनेमा की भाषा बनाने वाले अल्फ्रेड हिचकॉक की कहानी, जानिए उनकी 7 महान फिल्मों की खासियत MERI Group को टॉप 100 MSMEs अवॉर्ड 2026 में वक्ता आमंत्रण हसन महमूद का ऑस्ट्रेलिया में तूफान, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास! 198 पर ढेर हुई कंगारू मौर्य, गुप्त और पाल काल से मिथिला कला तक, बिहार संग्रहालय में सजा बिहार का इतिहास नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला! हाथ में लगी चोट, सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से बची जान भारतीय रेलवे में नया प्रयोग, भारत की पहली ‘ब्रांडेड ट्रेन’ बनी Sprite Tejas Express मुजफ्फरनगर दंगा केस में 25 बीजेपी नेताओं और हिंदू कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत, कोर्ट ने मुकदमा वापस लेने की दी मंजूरी नारा लोकेश के ‘राष्ट्र प्रथम’ विचार से प्रेरित होकर सांसद विजय चिंताकायला ने अपना पहला वेतन सशस्त्र बलों को दान किया

100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई रितेश की फिल्म ’Raja Shivaji’, क्या टूटेगा सैराट का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म Raja Shivaji लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जा रही इस फिल्म ने अपने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही Raja Shivaji मराठी सिनेमा की सूची में पैसे कमाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। फिलहाल यह फिल्म सैराट से पीछे है।

अभिनेता रितेश देशमुख की बहु-चर्चित फिल्म राजा शिवाजी ने अपने रिलीज के 17वें दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। रविवार (17 मई) को 3.45 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म के भव्य प्रस्तुतीकरण और छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में रितेश देशमुख के अभिनय को दर्शक बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। फिल्म को IMDb पर 22 हजार से भी अधिक लोगों ने 8.1 की रेटिंग दी है।

राजा शिवाजी का अब तक का ट्रैक रिकॉर्ड

1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Raja Shivaji ने सभी को चौंकाते हुए रिलीज के पहले ही वीकेंड में 52.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ये किसी भी मराठी फिल्म के लिए पहले वीकेंड की गई सबसे बड़ी ओपेनिंग साबित हुई। फिल्म ने दूसरे सप्ताह 24.30 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं बीते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म ने 1.45 करोड़, 2.70 करोड़ और 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की।

यह भी पढ़े: ‘हेयर ट्रांस्पलांट’ के हत्थे कुर्बान हुआ पाक का आतंकी मिशन, लश्कर के आतंकी ‘चाइनीज’ की कहनी

फिल्म के कलाकार और उनका काम

फिल्म Raja Shivaji की स्टार कास्ट में रितेश देशमुख के साथ मुख्य भूमिका में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और विद्या बालन समेत कई और जाने माने अभिनेता नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें ‘भाईजान’ सलमान खान का भी कैमियो देखने को मिला है, जिससे फिल्म एक फुल टाइम पैसा वसूल फिल्म बन गई है। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन भी खुद रितेश देशमुक ने ही किया है।

क्या टूटेगा सैराट का रिकॉर्ड

रविवार के जारी कलेक्शन की मानें, तो फिल्म Raja Shivaji मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है। बात करें मराठी मिनेमा की सबसे सफलतम फिल्म की तो 2016 में नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित फिल्म सैराट 110 करोड़ की कमाई के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है। दोनों फिल्मों के बीच अब सिर्फ 10 करोड़ रुपये का ही अंतर रह गया है। जिस तरह से राजा शिवाजी को फैंस का प्यार मिल रहा है, अगले 4 से 5 दिनों में सायराट की रिकॉर्ड टूटने की बड़ी उम्मीद है।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश को मिले आगरा मेट्रो, बिजली प्रोजेक्ट समेत कई बड़े सौगात, कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।