Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
IITF 2026 में राजस्थान पवेलियन को मिले दो बड़े पुरस्कार संविधान दिवस पर राजधानी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा IITF 2026: पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों से लोगों को किया जागरूक Lung Cancer: दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के आंकड़े चिंताजनक, 6 साल में 913 मरीजों की मौत, जानें लक्षण और बचाव ₹2 करोड़ का हेल्थ इंश्योरेंस कवर, सर्जरी के लिए कंपनी ने दिए सिर्फ ₹7,642; स्टार हेल्थ पर सवाल तेलंगाना हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति से पहले जांच की मांग, डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लिखा पत्र IITF 2026 में राजस्थान पवेलियन को मिले दो बड़े पुरस्कार संविधान दिवस पर राजधानी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा IITF 2026: पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों से लोगों को किया जागरूक Lung Cancer: दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के आंकड़े चिंताजनक, 6 साल में 913 मरीजों की मौत, जानें लक्षण और बचाव ₹2 करोड़ का हेल्थ इंश्योरेंस कवर, सर्जरी के लिए कंपनी ने दिए सिर्फ ₹7,642; स्टार हेल्थ पर सवाल तेलंगाना हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति से पहले जांच की मांग, डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लिखा पत्र

IITF 2026 में राजस्थान पवेलियन को मिले दो बड़े पुरस्कार

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में राजस्थान पवेलियन को उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान और फूड कैटेगरी में गोल्ड अवॉर्ड मिला

नई दिल्ली: 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) 2026 में राजस्थान पवेलियन को दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। पार्टनर स्टेट श्रेणी में पवेलियन को ‘Award of Honorable Participation’ मिला, जबकि फूड कैटेगरी में गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया। ये सम्मान राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और पवेलियन की प्रस्तुति के लिए दिए गए।

राजस्थान लगातार दूसरे वर्ष इस व्यापार मेले में पार्टनर स्टेट के रूप में शामिल हुआ। इस बार पवेलियन को ‘विकास और विरासत’ थीम पर तैयार किया गया था। यहां प्रदेश की पारंपरिक कलाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा, आभूषण, वस्त्र, फर्नीचर और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

44 स्टॉल और 7 लाइव डेमो रहे आकर्षण

पवेलियन के निदेशक हर्ष शर्मा के अनुसार, राजस्थान पवेलियन में कुल 44 स्टॉल लगाए गए थे। इनके जरिए प्रदेश के कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादकों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसके अलावा, 7 लाइव डेमो के माध्यम से पारंपरिक शिल्पकलाओं और कारीगरी को भी दिखाया गया।

पवेलियन में ODOP यानी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ एक्सपीरियंस वॉल और GI टैग वॉल भी आकर्षण का केंद्र रहीं। ODOP वॉल पर राजस्थान के सभी 41 जिलों के विशिष्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए। वहीं, GI टैग वॉल पर भौगोलिक संकेतक प्राप्त उत्पादों और पारंपरिक शिल्पों को जगह दी गई।

चार लाख से अधिक लोगों ने देखा पवेलियन

हर्ष शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर तक चार लाख से अधिक आगंतुक राजस्थान पवेलियन का अवलोकन कर चुके थे। इनमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग, व्यापारी, उद्यमी, विदेशी प्रतिनिधि और विभिन्न राज्यों के विशिष्ट अतिथि शामिल थे। आगंतुकों ने राजस्थान के उत्पादों, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में रुचि दिखाई।

दोनों पुरस्कारों में राज्य सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान लघु उद्योग निगम (RAJSICO), आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रतिभागी उद्यमियों, कारीगरों और स्टॉल संचालकों का योगदान रहा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।