Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान दिवस पर राजधानी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा IITF 2026: पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों से लोगों को किया जागरूक Lung Cancer: दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के आंकड़े चिंताजनक, 6 साल में 913 मरीजों की मौत, जानें लक्षण और बचाव ₹2 करोड़ का हेल्थ इंश्योरेंस कवर, सर्जरी के लिए कंपनी ने दिए सिर्फ ₹7,642; स्टार हेल्थ पर सवाल तेलंगाना हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति से पहले जांच की मांग, डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लिखा पत्र राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत! CBI-ED जांच के आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी नए सिरे से सुनवाई संविधान दिवस पर राजधानी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा IITF 2026: पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों से लोगों को किया जागरूक Lung Cancer: दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के आंकड़े चिंताजनक, 6 साल में 913 मरीजों की मौत, जानें लक्षण और बचाव ₹2 करोड़ का हेल्थ इंश्योरेंस कवर, सर्जरी के लिए कंपनी ने दिए सिर्फ ₹7,642; स्टार हेल्थ पर सवाल तेलंगाना हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति से पहले जांच की मांग, डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लिखा पत्र राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत! CBI-ED जांच के आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी नए सिरे से सुनवाई

संविधान दिवस पर राजधानी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक

दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया। अधिवक्ता पावस कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी

नई दिल्ली: संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता पावस कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता दधीचि सोसाइटी के अध्यक्ष विक्रम ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और अतिथियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान सभी ने संवैधानिक आदर्शों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आदित्य विक्रम ने मुख्य अतिथि पावस कुलश्रेष्ठ का स्वागत किया, जबकि देवेश नागर ने विक्रम का सम्मान किया।

संविधान दिवस और गणतंत्र दिवस के महत्व पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता पावस कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों से संविधान दिवस और गणतंत्र दिवस से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत गणराज्य बना।

इस विषय पर छात्रा शिल्पी ने दोनों तारीखों का महत्व बताया। उनके जवाब की वक्ता ने सराहना की। खुशी और शुभम कुमार ने भी संविधान से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

वक्ता ने 26 जनवरी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 1930 में लाहौर में रावी नदी के तट पर हुए कांग्रेस अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का संकल्प लिया गया था। इसी ऐतिहासिक महत्व के कारण संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी की तारीख चुनी गई।

संविधान पढ़ने और समझने की अपील

राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर दर्शन पाण्डेय और दधीचि सोसाइटी के संयोजक प्रोफेसर आदित्य विक्रम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और संवैधानिक मूल्यों को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अधिवक्ता पावस कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों से केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहने की अपील की। उन्होंने संविधान के अनुच्छेदों, न्यायालयों के फैसलों और संविधान सभा की बहसों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों को समझना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक जीवन में अपनाना भी जरूरी है।

कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र को मजबूत बनाने में नागरिकों की भूमिका और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।