Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा

दिल्ली में मीटर विहीन ऑटोरिक्शा सेवा पर भड़के राष्ट्र टाइम्स संपादक – मुख्यमंत्री से की सख्त कार्रवाई की मांग

विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा – 90% ऑटोचालक नहीं चलाते मीटर, यात्रियों से वसूली और दुर्व्यवहार बन चुका है आम चलन

राजधानी दिल्ली में ऑटोरिक्शा चालकों द्वारा मीटर का उपयोग न करने और मनमाने किराए वसूलने की बढ़ती समस्या पर राष्ट्र टाइम्स के प्रधान संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस स्थिति को “गंभीर जन-सुविधा संकट” करार देते हुए कहा कि यह न सिर्फ आम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि दिल्ली की साख और परिवहन व्यवस्था को भी बदनाम कर रही है।

पत्र में विजय शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि राजधानी में करीब 90% ऑटोचालक मीटर नहीं चलाते, जिससे यात्रियों को आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। इतना ही नहीं, किराए को लेकर असहमति जताने पर कई बार यात्रियों को दुर्व्यवहार और बदसलूकी का भी सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में लिखा –
“यह स्थिति दिल्ली की साख को नुकसान पहुंचा रही है और यह दर्शाता है कि हमारी परिवहन प्रणाली और कानून व्यवस्था पर अमल में भारी कमी है। आम लोगों की रोजमर्रा की यात्रा इससे प्रभावित हो रही है।”

संपादक की चार प्रमुख मांगें:

  1. बिना मीटर चलने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ नियमित और सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाए।
  2. नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
  3. दिल्ली परिवहन विभाग मीटर निगरानी प्रणाली को सशक्त बनाए और यात्रियों की शिकायतों के लिए प्रभावी समाधान तंत्र विकसित करे।
  4. यात्रियों को डिजिटल रसीद, मोबाइल ऐप आधारित शिकायत विकल्प और एक प्रभावी हेल्पलाइन सेवा मुहैया कराई जाए।

विजय शंकर चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे परिवहन विभाग को निर्देशित करें कि बिना मीटर चलने वाले ऑटोरिक्शा चालकों पर सख्त कदम उठाए जाएं और किराए निर्धारण की व्यवस्था को लागू करने में कोई ढिलाई न बरती जाए।

उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो यह मुद्दा जन आंदोलनों और जनहित याचिकाओं का विषय बन सकता है।

अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस समस्या को गंभीरता से लेंगी और राजधानी के नागरिकों को राहत दिलाने के लिए त्वरित व प्रभावशाली कदम उठाएंगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।