Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

“एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं” — अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का पहला भावुक संदेश

Axiom-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, बोले—यह अनुभव अविश्वसनीय है; देशभर में जश्न का माहौल

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से अपना पहला संदेश भेजकर देशवासियों को भावुक कर दिया है। 39 वर्षीय शुक्ला, जो Axiom-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे हैं, ने कहा कि वह खुद को एक बच्चे की तरह महसूस कर रहे हैं, जो अंतरिक्ष में रहना सीख रहा है।

फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा इस मिशन को लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष पहुंचने के कुछ घंटों बाद अपने पहले संदेश में शुभांशु ने कहा, “सभी को अंतरिक्ष से नमस्कार। मैं अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यहां आकर रोमांचित हूं। जब लॉन्चपैड पर कैप्सूल में बैठा था, तो मन में बस यही था—चलो, अब चलें।”

उन्होंने बताया कि लॉन्च के दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे कोई उन्हें पीछे की ओर जोर से धकेल रहा हो और फिर अचानक सब कुछ शांत हो गया—जैसे वह शून्य में तैर रहे हों। “मैं सीख रहा हूं कि अंतरिक्ष में कैसे चला जाए, कैसे खाया जाए, यह अविश्वसनीय अनुभव है,” उन्होंने कहा।

भारत का गौरवपूर्ण क्षण
Axiom-4 मिशन में शुभांशु के साथ अमेरिकी कमांडर पैगी व्हिटसन, हंगरी के टिबोर कापू और पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की भी शामिल हैं। पैगी व्हिटसन NASA की पूर्व अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।

इस मिशन के साथ शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं। इससे पहले 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा ने सोवियत मिशन के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

विश्व भर में उत्सव का माहौल
इस ऐतिहासिक मिशन को लेकर भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका में सार्वजनिक स्थलों पर वॉच पार्टियों का आयोजन हुआ। लखनऊ, बुडापेस्ट, डांस्क और ह्यूस्टन में हजारों लोगों ने लाइव लॉन्च देखा। शुभांशु के परिजन भी इस गर्व के क्षण के साक्षी बने।

कई बार टली लॉन्चिंग, फिर भी हासिल की सफलता
Axiom-4 मिशन की शुरुआत पहले 29 मई को होनी थी, लेकिन खराब मौसम और तकनीकी खामियों के चलते इसे कई बार स्थगित करना पड़ा। स्पेसएक्स, नासा और एक्सिओम की टीमों ने इन चुनौतियों को दूर करने में करीब एक महीना लगाया।

अब जब शुभांशु शुक्ला सफलता के साथ अंतरिक्ष में मौजूद हैं, यह भारत के लिए अंतरिक्ष विज्ञान में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है। आने वाले दिनों में वह अंतरिक्ष से अपने अनुभव साझा करते रहेंगे, जिस पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें :- बिहार बिजनेस कनेक्ट में आए 75 फीसदी प्रस्ताव उतरने लगे जमीन पर

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।