Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, केरल के CM पद के लिए अंतिम निर्णय आज

नई दिल्ली: दिल्ली में आज केरल की राजनीति के लिए एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में लोकसभा में निपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत केरल कांग्रेस के कई आला नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

केरल में कांग्रेस की राजनीति को तय करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें केरल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक यह बैठक राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी जिसमें लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत केरल कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के आला नेताओं की यह मुलाकात संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (UDF) की शानदार जीत के एक हफ्ते बाद होने जा रही है।

केरल के ये नेता बैठक में शामिल

सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाई कमान ने इस बैठक के लिए केरल कांग्रेस के जिन नेताओं को दिल्ली बुलाया है उनमें मुल्लापल्ली रामचंद्रन, वी एम सुधीरन, के सुधाकरन, एम एम हसन और के मुरलीधरन शामिल हैं। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष पी सी विष्णुनाथ, वरिष्ठ विधायक टी राधाकृष्णन, ए पी अनिल कुमार और शफी परंबिल भी इस बैठक में अहम नाम माने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे

फिलहाल केरल में तीन बड़े नेता हैं जिनके लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
• रमेश चेन्निथला
• वीडी सतीशन
• केसी वेणुगोपाल

1) रमेश चेन्निथला
केरल के हरिपाद विधानसभा से आने वाले रमेश चेन्निथला की दावेदारी मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए मजबूत मानी जा रही है। रमेश चेन्निथला के राजनीति में लंबे अनुभव और पार्टी के प्रति उनकी कर्मठ निष्ठा की वजह से पार्टी उनके नाम पर मुहर लगा सकती है। 2026 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव लड़ते हुए रमेश ने 68,184 वोटों से जीत दर्ज की थी।

2) वीडी सतीशन
केरल के परवूर विधानसभा से कांग्रेस से जीत दर्ज करने वाले वीडी सतीशन भी मुख्यमंत्री पद के बड़े उम्मीदवार माने जा रहे हैं। सतीशन को UDF कार्यकर्ताओं और सहयोगी दल IUML का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में 20,600 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

3) केसी वेणुगोपाल
लोकसभा क्षेत्र अलाप्पुझा से कांग्रेस के वर्तमान लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल के नाम पर भी पार्टी में चर्चाएं तेज हैं। उन्हें इसके लिए पार्टी के अधिकांश विधायकों और कई सांसदों का समर्थन भी प्राप्त है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।