Sunday, 20 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत

2026 Cannes Film Festival : ‘Balan The Boy’ को मिला अंतर्राष्ट्रीय मंच

नई दिल्ली: फिल्म Balan The Boy को लेकर लोगों में लगातार उत्सुक्ता बढ़ती जा रही है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसको लेकर एक ऐसी घोषणा की है, जिसकी वजह से अब इसे विश्व स्तर पर पहचान मिलने जा रही है।

दरअसल 12 से 23 मई, 2026 तक फ्रेंच रिवेरा में आयोजित होने वाले 79वें कांस फिल्म महोत्सव में चिदंबरम की फिल्म ‘बालन द बॉय’ को स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है।

फिल्म के निर्माता चिदंबरम इससे पहले अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मंजुमल बॉयज’ के लिए भी विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। कांस में फिल्म की स्क्रीनिंग 14 मई को होगी।

बालन को इस खास सेक्शन में मिली जगह

आपको बता दें कि फिल्म Balan The Boy’ को कांस के ‘मार्चे डू’ फिल्म सेक्शन में स्क्रीन किया जाएगा। यह सेक्शन दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटरों और निर्देशकों के लिए खास माना जाता है, क्योंकि इस सेक्शन में फिल्मों को उनकी आधिकारिक रिलीज डेट से पहले स्क्रीनिंग का मौका मिलता है।

यह भी पढ़े : The Punisher: One Last Kill- Marvel Special Presentation में Jon Bernthal की धमाकेदार वापसी

फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने

हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा की है। फिल्म 19 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इससे साफ जाहिर होता है कि कांस में मिलने वाली प्रशंसा का सीधा लाभ फिल्म को सिनेमाघरों में भी मिलने वाला है। फिल्म को एक साथ मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की कहानी

बालन एक भावनात्मक ड्रामा फिल्म है, जो एक मां-बेटे के बीच के ऐसे अशांत रिश्ते को उजागर करता है, जो अपने अस्तित्व और पहचान की तलाश में हैं। फिल्म का निर्देशन चिदंबरम द्वारा किया गया है और जितु माधवन ने इसका स्क्रीन-प्ले लिखा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।