Sunday, 13 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया

Akhilesh Yadav Statement : बीजेपी में अब नहीं बचा करंट, अगले चुनाव में जनता धो पटककर सुखा देगी

यूपी की राजनीति में बिजली की समस्या पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी चुनावों में भाजपा के सफाया होने का दावा किया है।

उत्तरप्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और व्यंग्य का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा के शासनकाल में बिजली की तारों में कपड़े सुखाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए सपा के लीडर अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी का सफाया करने वाली है। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर उसी तार पर सुखा देगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा था निशाना

आपको बता दें कि, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा के पिछले कार्यकाल में बिजली व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा था कि प्रदेश के वर्तमान बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले वे ही लोग हैं जिनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश की हालत बेहद जर्जर थी। उस शासनकाल में बिजली की व्यवस्था ऐसा थी कि लोग बिजली की तारों पर ही कपड़े सुखाते थे और बिजली सप्ताह के हिसाब से दी जाती थी।

अखिलेश यादव का भी पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर जवाबी पलटवार करते हुए अखिलेश ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा – अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है।

सपा के अखिलेश यादव ने विद्युत मंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा कि – ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं। भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करेंट नहीं रहा!

योगी आदित्यनाथ ने बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने का आश्वासन दिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में चल रही विजली समस्या की बात स्वीकार की है। उनका मानना है कि कुछ पावर स्टेशनों पर शटडाउन होने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने माना कि सरकार इस समस्या पर लगातार नजर रखे हुए है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से बिजली आपूर्ति जल्द दुरुस्त करने का वादा भी किया है।

Home » Akhilesh Yadav Statement : बीजेपी में अब नहीं बचा करंट, अगले चुनाव में जनता धो पटककर सुखा देगी

ये भी पढ़ें :- पंडित नेहरू की विरासत को राहुल गांधी ने किया नमन, बोले आधुनिक भारत की नींव में उनकी भूमिका अविश्वसनीय

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।