Thursday, 10 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना

24वीं KSSMS चैम्पियनशिप: सोनम मस्कर ने साधा ‘स्वर्ण’ पर निशाना, इलावेनिल को पछाड़कर बनीं चैंपियन

तिलोत्तमा सेन जूनियर और सान्वी आर.पी. बनीं यूथ वर्ग की क्वीन

भोपाल, न्यूज ऑफ द डे

मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में चल रही 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में रेलवे की स्टार शूटर सोनम उत्तम मस्कर ने अपना जलवा बिखेरा है। सोनम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश की दिग्गज निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन को कड़े मुकाबले में पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया।

मामूली अंतर से चूका सोना

फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। सोनम मस्कर ने बेहतरीन एकाग्रता दिखाते हुए 252.1 अंक हासिल किए और सोने का तमगा जीता। वहीं, गुजरात की स्टार शूटर इलावेनिल वलारिवन 251.7 अंक के साथ बेहद मामूली अंतर से चूक गईं और उन्हें रजत पदक (Silver Medal) से संतोष करना पड़ा। महाराष्ट्र की आर्या बोरसे ने 230.4 अंक लेकर कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता।

क्वालिफिकेशन राउंड का रोमांच

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में महाराष्ट्र की शाम्भवी श्रवण क्षीरसागर 633.9 अंकों के साथ टॉप पर रही थीं। इलावेनिल (632.8) दूसरे और आर्या (631.4) तीसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची थीं।

जूनियर वर्ग में तिलोत्तमा सेन ने आखिरी शॉट में पलटी बाजी

10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की तिलोत्तमा सेन ने अपनी बादशाहत साबित की। उन्होंने फाइनल में 253.4 अंक हासिल कर खिताब जीता। उन्होंने महाराष्ट्र की शाम्भवी (253.3 अंक) को महज 0.1 अंक के अंतर से हराया। अन्वी विक्रम राठौड़ (230.1 अंक) को कांस्य पदक मिला।

यूथ वर्ग में कर्नाटक की सान्वी के नाम रहा गोल्ड

यूथ महिला वर्ग में भी ऐसा ही थ्रिलर देखने को मिला, जहां कर्नाटक की सान्वी आर.पी. ने 251.2 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। पंजाब की ओजस्वी ठाकुर मात्र 0.1 अंक से पीछे रहकर 251.1 अंक के साथ दूसरे (रजत) स्थान पर रहीं। महाराष्ट्र की सानिया शेख ने 229.2 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।