Friday, 28 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक ₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़ भुगतान, NCLT ने सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में की बड़ी कटौती 27 अगस्त 1896: जब सिर्फ 38 मिनट में खत्म हो गई इतिहास की सबसे छोटी जंग, जानिए एंग्लो-जांजीबार युद्ध की पूरी कहानी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, U-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बनाई जगह SAD-BJP गठबंधन पर सियासी घमासान शुरु, भगवंत मान बोले- ‘अकाली बीजेपी के साथ जाने के लिए भीख मांग रहे’ नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड की तबाही में 160 से ज्यादा मौतें, करीब 300 भारतीयों के भी लापता होने की खबर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक ₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़ भुगतान, NCLT ने सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में की बड़ी कटौती 27 अगस्त 1896: जब सिर्फ 38 मिनट में खत्म हो गई इतिहास की सबसे छोटी जंग, जानिए एंग्लो-जांजीबार युद्ध की पूरी कहानी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, U-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बनाई जगह SAD-BJP गठबंधन पर सियासी घमासान शुरु, भगवंत मान बोले- ‘अकाली बीजेपी के साथ जाने के लिए भीख मांग रहे’ नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड की तबाही में 160 से ज्यादा मौतें, करीब 300 भारतीयों के भी लापता होने की खबर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस

लव कुश रामलीला में इस बार डिजिटल कार्ड से भी एंट्री, बॉलीवुड के 25 स्टार निभायेंगे किरदार

नई दिल्ली ,

डिजिटल के इस युग में विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी ने भी प्रवेश किया हैं लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने आज लाल किला ग्राउंड में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया हम इस वर्ष से लीला में प्रवेश के लिए डिजिटल प्रवेश कार्ड की प्रणाली भी शुरू कर रहे है, उन्होंने बताया कमेटी के सदस्यो को दिल्ली के दूर दराज क्षेत्रों से रहने वाले सैकड़ों रामभक्त लीला पास लेने आते है,इस वर्ष से हम ऐसे सभी दर्शको को डिजिटल पास का विकल्प देंगे, उन्हे हम लीला एंट्री का क्यू आर कोड भेजेंगे।

अर्जुन कुमार ने बताया इस वर्ष की लीला पिछले वर्ष से कहीं ज्यादा भव्य होगी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से 25 से ज्यादा कलाकार लीला में अलग अलग किरदार करेंगे, ये देश की पहली रामलीला है जिस में केन्द्रीय मंत्री से लेकर विधायक तक रोल करते है, अर्जुन कुमार के मुताबिक इस वर्ष केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे लीला में ऋषि विश्वामित्र का रोल करेंगे तो कई और मंत्री भी लीला के मंच पर नजर आएंगे । लीला के सभी स्टंट सीन को मुंबई से नामी स्टंट डायरेक्टर की निगरानी मे किया जाएगा दूरदर्शन सहित बाइस से ज्यादा टीवी चैनल लीला का लाइव टेलीकास्ट करेंगे।

आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर ब्रजेश गोयल लीला में अंगद का किरदार निभा रहे है, आज मीडिया से गुफ्तगू करते हुए उन्होंने कहा मेरे पापा लीला में मेघनाथ का किरदार निभाया करतें थे , मैं खुश किस्मत हूं की मुझे देश की सब से बड़ी लीला में अंगद का रोल कर रहा हूं। फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस अमिता नागिया ने कहा इस वर्ष मुझे लीला में कौशल्या और रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार करने का मौका मिला है, लव कुश के मंच पर अभिनय करके मैं खुद को धन्य मानती हूं।

लव कुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2023 को गणेश पूजन श्री रामनिवास गोयल अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा एवं श्री दीपेंद्र पाठक स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर दिल्ली पुलिस के कर कमलों से होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version