Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

व्यक्ति आनंद भी अपनी बुद्धि के अनुसार ही पाता है : संत वसंत विजय

बडे से बड़ा अरबपति भी जब भंडारे का प्रसाद लेगा तो आत्मा को जरूर मिलेगा प्रकाश

पुण्य आत्मा का भोजन भगवान का भजन

नई दिल्ली।

श्री कृष्णागिरी पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तमिलनाडु के पीठाधिपति संत वसंत विजय ने कहा आनंद भी व्यक्ति अपनी बुद्धि के अनुसार पाता है किसी को ध्यान से आनंद मिलता है तो किसी को पूजा से। भगवान से प्रकट सभी देवता तो एक ही है उनका झगड़ा करने वाला तो नादान है उसके लिए झगड़ा नहीं करना चाहिए । प्रसाद, भोजन और खाने की व्याख्या करते हुए गुरुदेव ने कहा कि मां बनाती है भोजन तो होटल में मिलता है खाना। खाना पेट बिगाड़ेगा, भोजन शरीर सुधारेगा और प्रसाद आत्मा सुधारेगा तीनों में यह फर्क है । शिव दरबार में चल रहा तीनो वक्त का भंडारा किसी गरीबों के लिए नहीं रखा है यह भगवान भोलेनाथ की दृष्टि पड़ा हुआ प्रसाद है बड़े से बड़ा अरबपति भी जब भंडारा का प्रसाद लेगा तो उसकी आत्मा को जरूर प्रकाश मिलेगा । यह प्रकाश देने वाला भोजन है। संत श्री वसंत विजय छतरपुर मंदिर के सामने मार्कंडेय हाल में आयोजित 55 दिवसीय शिव महापुराण, यज्ञ, अखंड रुद्राभिषेक महोत्सव 2023 में भक्तों को शिव कथा का रसास्वादन करा रहे थे।

छतरपुर मंदिर के सामने मार्कंडेय हाल में आयोजित 55 दिवसीय शिव महापुराण, यज्ञ, अखंड रुद्राभिषेक महोत्सव 2023 में सुबह दोपहर और शाम चल रहे भंडारे में हर रोज हजारों लोग भोजन कर रहे हैं। लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। 11अगस्त से शुरू महोत्सव में अब तक लाखों लोग भंडारे में भोजन कर चुके हैं। भंडारे में पहुंच रहे लोगों का कहना है कि ऐसा भंडारा हमने आज तक न तो खाया है और ना ही देखा है।

धन से खुशी नहीं आती इसके लिए आप में संस्कार आना जरूरी है क्योंकि संस्कार से जीवन में आनंद आता है । धन लाना तेरे हाथ में है उससे तू सोने का पलंग ला सकता है उसमें नींद तो भगवान ही ला सकते हैं। धन से 56 भोग खरीद सकता है लेकिन तू मीठा खायेगा या बिना नमक का यह तो प्रभु ही तय कर सकते है। जीवन में ईश्वर कृपा बड़ी मुश्किल से मिलती है । जैसे चीटियां मीठे के पास जाती है उसी तरह पुण्य आत्मा का भोजन भगवान का भजन है तो वह कथा मंडप में पहुंच जाती है। इससे पूर्व सुबह हजारों लोगों ने हजारों लोगों ने लाखों शिवलिंगों का निर्माण कर अपना पुण्य बढ़ाया। निर्माण के बाद विद्वान पंडितों के सानिध्य में पार्थिव शिवलिंगों की श्रद्धा से पूजन अर्चना की।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version