Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, बिहार की राजनीति और उद्योग जगत में शोक Anant Singh Bail Cancelled: दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए 2,000 रुपये, 9.34 करोड़ लाभार्थियों को मिला फायदा; ऐसे चेक करें स्टेटस IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा को मिली अहम जिम्मेदारी Jamia Student Union Election: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को मिली मंजूरी, संविधान लागू करने की समय-सीमा भी तय हुई दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं! हाई कोर्ट ने रोका प्रवेश, केंद्र ने दिया 4 हफ्ते का आश्वासन Nvidia के CEO ने बताया टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में कौन से देश आगे, क्या लिस्ट में भारत को भी मिली जगह? Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, बिहार की राजनीति और उद्योग जगत में शोक Anant Singh Bail Cancelled: दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए 2,000 रुपये, 9.34 करोड़ लाभार्थियों को मिला फायदा; ऐसे चेक करें स्टेटस IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा को मिली अहम जिम्मेदारी Jamia Student Union Election: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को मिली मंजूरी, संविधान लागू करने की समय-सीमा भी तय हुई दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं! हाई कोर्ट ने रोका प्रवेश, केंद्र ने दिया 4 हफ्ते का आश्वासन Nvidia के CEO ने बताया टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में कौन से देश आगे, क्या लिस्ट में भारत को भी मिली जगह?

बेंगलुरु में कल होगा भारत साइकिल डिजाइन चैलेंज का ग्रैंड फिनाले

नई दिल्ली।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा आयोजित भारत साइकिल डिजाइन चैलेंज (बीसीडीसी) का ग्रैंड फिनाले कल यानि 4 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। नम्मा निम्मा साइकिल फाउंडेशन के साथ साझेदारी में एआईसीटीई यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ग्रैंड फिनाले बेंगलुरु में चाणक्य विश्वविद्यालय में होगा। कार्यक्रम में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टी.जी. सीताराम, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर डी गणेश, किर्लोस्कर ऑयल इंजन लिमिटेड के उपाध्यक्ष जॉर्ज वर्गीज, विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विद्याशंकर और चाणक्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यशवन्त डोंगरे मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया विजन को बढ़ावा देने, इलेक्ट्रिक और नॉन इलेक्ट्रिक साइकिलों के डिजाइन और निर्माण में नवाचार व रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने, टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने और देश में शहरी गतिशीलता के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान तलाशने करने के लिए एआईसीटीई ने जून 2023 में कॉलेज के छात्रों के लिए बीसीडीसी कार्यक्रम शुरू किया था। इसमें छात्रों की प्रतिभागी टीमों को एक ऐसी साइकिल डिजाइन करने का लक्ष्य दिया गया था जो सस्ती, पर्यावरण के अनुकूल और भारतीय बाजार की जरूरतों के अनुरूप हो। चार श्रेणियों में साइकिल डिज़ाइन के लिए छात्रों और तकनीकी संस्थानों के समूह से 2डी और 3डी डिज़ाइन मांगी गई थी। कठोर परीक्षण और मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ठ प्रोटोटाइप के साथ 16 टीमों को चार श्रेणियों के तहत ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया है। ये चार श्रेणी हैं- कार्गो ईवी, कार्गो नॉन-ईवी, कम्यूट ईवी और कम्यूट नॉन-ईवी। पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 3 बजे चाणक्य विश्वविद्यालय में होगा।

क्या है बीसीडीसी

बीसीडीसी भारत का प्रमुख हैकथॉन है जो गतिशीलता के भविष्य और उसकी चुनौतियों को देखते हुये 1,000 से अधिक छात्रों को एक साथ लाता है। इसका फोकस यातायात के सबसे सुलभ साधन साइकिल को और उपयोगी एवं आकर्षक बनाने पर है। बीसीडीसी साइकिल डिजाइन में सकारात्मक बदलाव लाने और यातायात के इस साधन को टिकाऊ बनाने पर काम कर रहा है। इसका उद्देश्य साइकिल की डिजाइन में नयापन और इसके विनिर्माण क्षमता में आधुनिक प्रक्रिया को बढ़ावा देना है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।