Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹200 से ज्यादा की कटौती, दिल्ली-कोलकाता में कारोबारियों को राहत दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹200 से ज्यादा की कटौती, दिल्ली-कोलकाता में कारोबारियों को राहत

Xiaomi ने Electric Car की अनवील, Tesla और Porsche से करेगी मुकाबला

नई दिल्ली।

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी Xiaomi ने दुनिया में पहली बार अपनी इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। ये कार लुक और डिजाइन बहुत हद तक Porsche की कार जैसी लगती है लेकिन कंपनी ने इस कार में टॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स दिए हैं। कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 को अनवील कर दिया है। कंपनी के चेयरमैन और सीईओ lei Jun ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इस कार की कई फोटो और फीचर्स की जानकारी दी है।

कंपनी ने दो कार को ग्लोबल स्तर पर अनवील किया है. कंपनी ने SU7 और SU7 Max को अनवील किया। कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट में इस कार को अनवील किया है। SU की फुल फॉर्म Speed Ultra है, यानी कि ये कार अल्टीमेट स्पीड का एक्सपीरियंस देगी।

Xiaomi SU7 एक 4-डोर इलेक्ट्रिक सेडान कार है, जो 4997 एमएम लंबी, 1963 एमएम चौड़ी और 1455 एमएम ऊंची है। इस कार के व्हीलबेस 3000 एमएम है। कंपनी ने 2 बैटरी वेरिएंट के साथ इस कार को अनवील किया है। कंपनी की जो बेस वेरिएंट वाली कार है, उसमें 73.6 kwh का बैटरी पैक मिला है और टॉप लाइन वेरिएंट वाली कार में 101 kwh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी ने अपनी CTB (Cell To Body) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कार का टॉप वेरिएंट 800 km की रेंज देने का दावा करता है।

टॉप स्पीड की बात करें तो बेस वेरिएंट वाली कार 210 kmph और टॉप वेरिएंट वाला मॉडल 265 kmph की टॉप स्पीड देता है। डिजाइन की बात करें तो कार का डिजाइन लग्जरी स्पोर्ट्स कार जैसी दिखाई देता है। बता दें कि कंपनी साल 2025 में एक और मॉडल लेकर आएगी, जिसको लेकर 1200 km की रेंज देने का दावा किया जा रहा है।

कार में मिलते हैं सेल्फ पार्किंग जैसे फीचर्स

कंपनी का कहना है कि इस कार में ऑटोनोमस ड्राइविंग यानी कि सेल्फ पार्किंग जैसा फीचर मिलता है। लॉन्चिंग इवेंट के दौरान कंपनी ने सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी थी। ये कार हाई रेजोल्यूशन कैमरा, लाइडर, अल्ट्रासोनिक और रडार के साथ आती है। उम्मीद की जा रही है कि ये कंपनी के पॉपुलर फोन्स के ऑपरेटिंग सिस्टम से भी कनेक्ट हो जाएगी। कंपनी ने चीफ एग्जीक्यूटिव Lei Jun ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ये Porsche और Tesla से मुकाबला करेगी। यानी ये कार लग्जरी सेग्मेंट में उतारी गई है। Xiaomi की ये पहली इलेक्ट्रिक कार HyperOS के साथ आती है। कार के इंटीरियर पर कंपनी ने काफी काम किया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।