Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

किस्मत की जंग का अनोखा अंदाज़। “उत्तर दा पुत्तर” का पोस्टर रिलीज़

नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र से उत्सुकता बढ़ाने के बाद, फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’  के निर्माताओं ने अब इसका आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है, जो दर्शकों को फिल्म की अनोखी और मज़ेदार दुनिया की एक झलक देता है।

पोस्टर में अभिनेता अन्नू कपूर को फिल्म के केंद्र में दिखाया गया है। एक विशाल वास्तु-प्रेरित चक्र के ऊपर रखे टॉयलेट पर बैठे कपूर का किरदार किस्मत, दिशा और जीवन की अप्रत्याशित परिस्थितियों के बीच उलझा नजर आता है। यह दृश्य फिल्म के हल्के-फुल्के अंदाज़ में विश्वास, भाग्य और “सही दिशा” की तलाश को दर्शाता है। फिल्म में रुखसार रहमान, ब्रिजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

“कर्म बड़े या किस्मत?”टैगलाइन के साथ यह पोस्टर फिल्म के मुख्य सवाल की ओर इशारा करता है—क्या हमारी ज़िंदगी हमारे कर्मों से बनती है या किस्मत से? पोस्टर में कपूर के आसपास दिख रहे अन्य किरदार इस कहानी के रंगीन और दिलचस्प सफर की झलक देते हैं।

इस फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है, जो संदीप कपूर की कहानी पर आधारित है।

पोस्टर के बारे में बात करते हुए संदीप कपूर ने कहा –  “हम चाहते थे कि पोस्टर फिल्म की अलग पहचान को दर्शाए। यह मज़ेदार, अनोखा और थोड़ा अप्रत्याशित है—ठीक कहानी की तरह। फिल्म इस बात को दिखाती है कि लोग अक्सर समाधान अपने बाहर खोजते हैं, जबकि ज़िंदगी खुद उन्हें चौंकाती रहती है। हमें उम्मीद है कि यह पोस्टर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा और फिल्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ाएगा।”

हाल ही में जारी टीज़र ने दर्शकों को ऐसी दुनिया से परिचित कराया था, जहां केवल सही दिशा ढूंढने से किस्मत बदलती हुई दिखाई देती है। यह पोस्टर उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए फिल्म के कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और व्यंग्य के मिश्रण की झलक देता है।

प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स इससे पहले जुगाड़, अनारकली ऑफ आरा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म भोंसले “जैसी कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए जानी जाती है और अब “उत्तर दा पुत्तर’” के साथ एक और अलग कहानी लेकर आ रही है। उत्तर दा पुत्तर’ : 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें :- 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से

Home » किस्मत की जंग का अनोखा अंदाज़। “उत्तर दा पुत्तर” का पोस्टर रिलीज़
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।