Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

पारिवारिक संबंधों की जटिलताओं को प्रदर्शित करती है शॉर्ट फिल्म “गहवारा”

नई दिल्ली।

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चर्चा में रही लघु फिल्म ‘गहवारा’ में मुख्य भूमिका फिल्म “यारियां” फेम हिमांश कोहली निभा रहे हैं। तारिक मोहम्मद द्वारा निर्देशित और नीरू कोहली द्वारा निर्मित यह फिल्म भावुकता से पूर्ण है। मनुष्य का एक दूसरे के प्रति प्रेम , अपने प्रिय के नहीं रहने के दर्द की मार्मिक कहानी को प्रस्तुत करती है।

इस फिल्म में हिमांश कोहली फरहान की भूमिका अदा कर रहा है। फ़रहान अपनी दादी से बेहद प्यार करता है। अपनी दादी की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए एक नया गहवारा बनाता है। जिसके इर्द – गिर्द इस लघु फिल्म की कहानी घूमती है। इस गहवारा को बनवाने के लिए फरहान की माँ कभी राजी नहीं होती है। उसका अपनी प्रेमिका नरगिस से भी झगड़ा हो जाता है, क्यूंकि वह उससे भी केवल अपनी दादी की बातें करता है। इसके चलते जब उसने अपने पिता की अचानक मृत्यु की खबर मिलती है, तब तो वह बिलकुल टूट ही जाता है। जीवन के प्रति उसका दृष्टिकोण ही बदल जाता है। अपने किरदार के बारे में बताते हुए हिमांश ने कहा कि गहवारा में फरहान की भूमिका भावनात्मक उथल पुथल से भरपूर है। जिसकी जिंदगी में अगले पल क्या होगा नहीं पता। यह एक ऐसी भूमिका है जिससे मैं भावनात्मक रूप से जुड़ गया।

इस लघु फिल्म को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया गया इस अनुभव को बताते हुए निर्देशक तारिक मोहम्मद ने कहा कि दर्शकों ने इसे देखने के बाद फिल्म की काफी सराहना हुई। बहुत ही मार्मिक पहलु को दर्शाती यह फिल्म जो सबके दिल को छू जाती है। गहवारा पारिवारिक संबंधों की जटिलताओं को प्रदर्शित करती है। अचानक से आए भूचाल से जिंदगी किस तरह बिखर जाती है यह बयां करती है। फरहान की इस भूमिका को हिमांश ने बड़े ही मार्मिक ढंग से निभाया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।