Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

Tomato Starts Troubling Delhi-NCR Again: दिल्ली-NCR में टमाटर 100 रुपये किलो, आलू-प्याज के भाव भी बढ़े; महंगी हुई थाली

Tomato Starts Troubling Delhi-NCR Again: Delhi-NCR में खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। हाल की भीषण गर्मी के कारण टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी तरह, आलू की कीमत 40 रुपये और प्याज की कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई है।

Tomato Starts Troubling Delhi-NCR Again
Tomato Starts Troubling Delhi-NCR Again: दिल्ली-NCR में टमाटर 100 रुपये किलो, आलू-प्याज के भाव भी बढ़े; महंगी हुई थाली

Tomato Starts Troubling Delhi-NCR Again: टमाटर, प्याज और आलू एक बार फिर रसोई का बजट बिगाड़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। हाल की भीषण गर्मी के कारण टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आलू 40 रुपये और प्याज 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, टमाटर (Tomato) की औसत कीमत 58.25 रुपये प्रति किलो है। हालांकि, कई शहरों में इसकी कीमत 130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि हालिया गर्मी से टमाटर की फसल पर बुरा असर पड़ा है, जिससे कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

एनसीआर में मदर डेयरी के सफल स्टोर्स में टमाटर (Tomato) 75 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि थोक बाजार में इसकी कीमत 50-60 रुपये प्रति किलो है। ऑनलाइन बाजार में भी टमाटर महंगा बिक रहा है। ब्लिंकिट पर टमाटर 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मंत्रालय के अनुसार, आलू की कीमत 40 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई है और प्याज 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

टमाटर (Tomato) और प्याज (Onion) की बढ़ती कीमतों का असर शाकाहारी थाली पर भी पड़ा है, जिससे जून में इसकी कीमत 10% बढ़कर 29.40 रुपये हो गई है, जबकि जून 2023 में इसकी कीमत 26.7 रुपये थी। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, मई में 27.80 रुपये की तुलना में शाकाहारी थाली की कीमत 5.75% बढ़ी है।

क्रिसिल की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि चिकन की कीमतों में सालाना आधार पर 14% की कमी आई है, जिसका मांसाहारी थाली में 50% योगदान होता है। मांसाहारी थाली की कीमत जून में 4% घटकर 58.30 रुपये हो गई है, जबकि जून 2023 में इसकी कीमत 60.50 रुपये थी। मई में इसकी कीमत 55.90 रुपये थी, जो 4.29% महंगी हो गई है।

सालाना आधार पर टमाटर की कीमत 30%, आलू (Patato) की 59% और प्याज (Onion) की 46% बढ़ी हैं। चावल (Ricce) 13% और दाल 22% महंगी हो गई हैं। मासिक आधार पर टमाटर (Tomato) 29%, आलू (Patato) 9% और प्याज (Onion) 15% महंगे हुए हैं। क्रिसिल के आंकड़ों से अनाज, दालें, चिकन, सब्जियां, मसाले, खाद्य तेल और कुकिंग गैस जैसी सामग्रियों का भी पता चलता है, जो थाली की कीमत में बदलाव लाते हैं।

य भी पढ़ें :- New ICAI CA Result 2024: इस तारीख को घोषित होंगे सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के परिणाम; जानें रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।