Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी

तीन दिवसीय एग्रीटेक एक्सपो और स्टार्टअप कॉन्क्लेव आज से केयू मेंनवीन तकनीक, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

किसानों के लिए नवाचार और रोजगार के नए द्वार खोलेगा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का किसान मेला

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में ‘नवीन अवसर, कुशल समृद्ध एवं नया भारत’ अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय एग्रीटेक एक्सपो और स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन 9 मई से किया जा रहा है। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह मेला नवीन जिंदल फाउंडेशन और इरमा आईसीड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और किसानों में इसे लेकर भारी उत्साह है। मेला 11 मई तक चलेगा।

गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी और तकनीकी सत्रों से होगा मेले का आकर्षण

नवीन जिन्दल और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे उद्घाटन

किसान मेले में सांसद नवीन जिन्दल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। मेले के दौरान किसान आधुनिक कृषि उपकरण, जैविक खेती, कृषि स्टार्टअप, एफपीओ योजनाएं, डेयरी उद्योग, बीज-डीलरशिप, निर्यात मार्गदर्शन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से जुड़े सत्रों में भाग ले सकेंगे। इन सत्रों के माध्यम से किसानों को खेती की नई संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा।

तीन गुना आमदनी और ग्रामीण रोजगार की दिशा में प्रयास

कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने की है तैयारी

धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का मुख्य उद्देश्य किसानों की आमदनी को तीन गुना तक बढ़ाना और गांवों में युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। इसके तहत प्राकृतिक खेती, पीएम एफएमई योजना, कीटनाशकों का जैविक विकल्प, ऋण व सब्सिडी योजनाओं जैसी जानकारियां दी जाएंगी।

प्रगतिशील किसानों को मिलेगा मंच और सम्मान

सफलता की कहानियों से मिलेगा प्रेरणा

इस मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, वे अपनी सफलताएं मंच पर साझा कर अन्य किसानों को भी प्रेरित करेंगे। धर्मवीर सिंह ने सभी किसानों से इस मेले में भाग लेने का आह्वान किया है।

100 ट्रैक्टरों की रैली से होगा मेले का प्रचार

सांसद नवीन जिन्दल दिखाएंगे हरी झंडी

सांसद नवीन जिन्दल के मीडिया सलाहकार डॉ. राज कुमार ने बताया कि किसान मेले के प्रचार-प्रसार के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी की ओर से सौ ट्रैक्टरों की रैली निकाली जाएगी। इसे सांसद नवीन जिन्दल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली कुरुक्षेत्र और आसपास के गांवों में किसान मेले का संदेश पहुंचाएगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।