5 Amazing Borders : बिना किसी फ्लाइट, बिना किसी लंबी यात्रा के, ये हैं दुनिया की 5 सबसे अजीब और अनोखी बॉर्डर लाइनें

5 Amazing Borders

दुनिया की 5 अनोखी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं जहां बिना फ्लाइट के सिर्फ कुछ कदम चलकर ही आप दूसरे देश पहुंच सकते हैं और अनोखा अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। जानें सभी अनोखी सीमाओं के बारे में।

आमतौर पर जब हम अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में ऊंची बाड़, कड़ी सुरक्षा, पासपोर्ट जांच और लंबी इमिग्रेशन प्रक्रिया की तस्वीर उभरती है। एक देश से दूसरे देश तक पहुंचने के लिए अक्सर लंबी हवाई यात्रा, वीजा और कई प्रकार की औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी अनोखी सीमाएं भी मौजूद हैं जहां कुछ कदम चलकर ही आप दूसरे देश की धरती पर पहुंच सकते हैं।

इन सीमाओं की सबसे खास बात यह है कि ये सीमा रेखाएं केवल राजनीतिक विभाजन न रहकर पर्यटन, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों का प्रतीक बन चुकी हैं। कई जगहों पर सड़क के एक तरफ एक देश है और दूसरी तरफ दूसरा देश हैं। कहीं सीमा किसी पार्क के बीच से गुजरती है तो कहीं किसी बाजार या कैफे के अंदर तक पहुंच जाती है। इन सीमाओं पर सैलानी दुनियाभर से आते हैं और दोनों ही देशों के बीच के सद्भावना और रिश्ते को तस्वीरों मे कैद करते हैं।

यात्रा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे सीमा क्षेत्र दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल हैं क्योंकि यहां कुछ सेकंड के भीतर दो अलग-अलग देशों का अनुभव किया जा सकता है।

आइए जानते हैं दुनिया की 5 सबसे दिलचस्प अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के बारे में, जहां आप पैदल चलकर भी दूसरे देश में पहुंच सकते हैं और एक अनोखा अनुभव महसूस कर सकते हैं।

1. बेल्जियम-नीदरलैंड्स सीमा: एक घर में दो देश

यदि दुनिया की सबसे विचित्र अंतरराष्ट्रीय सीमा की बात की जाए तो बेल्जियम और नीदरलैंड्स के बीच स्थित बार्ले (Baarle) का नाम सबसे ऊपर आता है। बार्ले एक छोटा सा शहर है जो अपनी जटिल सीमा व्यवस्था के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां बेल्जियम और नीदरलैंड्स की सीमाएं इतनी उलझी हुई हैं कि कई घर, दुकानें और रेस्तरां दोनों देशों में फैले हुए हैं। सड़कों पर सफेद रंग के क्रॉस और विशेष निशान बने हुए हैं जो बताते हैं कि आप किस देश में खड़े हैं। कई बार कुछ कदम चलते ही व्यक्ति एक देश से दूसरे देश में पहुंच जाता है।

इन सीमाओं की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां कुछ मकानों के दरवाजे जिस देश में खुलते हैं, वही उस मकान की राष्ट्रीय पहचान तय करते हैं। यानी एक ही इमारत का एक हिस्सा बेल्जियम में और दूसरा हिस्सा नीदरलैंड्स में हो सकता है। यह सीमा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र माना जाता है। पर्यटक यहां खड़े होकर फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। इसके अलावा लोगों को एक ही समय में दो देशों की संस्कृति का अनुभव मिलता है। आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान दोनों देशों के नियम अलग-अलग कर दिए गए थे। इससे कुछ दुकानों को संचालन के लिए अलग व्यवस्थाएं करनी पड़ी थीं क्योंकि उनके परिसर दो देशों में फैले हुए थे।

2. फ्रांस-स्पेन सीमा: एक सड़क, लेकिन दो संस्कृतियां

फ्रांस और स्पेन के बीच स्थित ले पर्थुस (Le Perthus) नामक कस्बा यूरोप की सबसे दिलचस्प सीमा बस्तियों में से एक माना जाता है। यहां की मुख्य सड़क फ्रांस और स्पेन दोनों देशों को आपस में जोड़ती है। सड़क का एक हिस्सा फ्रांस में है जबकि दूसरा हिस्सा स्पेन में। स्थानीय लोग और पर्यटक आसानी से दोनों तरफ घूम सकते हैं। यह सीमा केवल भूगोल का नहीं बल्कि संस्कृति का भी संगम है। एक ओर फ्रांसीसी वास्तुकला और कैफे संस्कृति दिखाई देती है तो दूसरी ओर स्पेनिश भोजन और बाजारों की झलक मिलती है।

इस सीमा की मदद से यात्री और पर्यटक एक ही सड़क पर चलते हुए देश बदल सकते हैं। सीमा के आसपास फ्रांसीसी और स्पेनिश संस्कृति का अनूठा मिश्रण भी देखने को मिलता है। सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां पर्यटन और खुदरा व्यापार काफी विकसित हुआ है। हजारों पर्यटक हर साल केवल इस अनोखे अनुभव के लिए यहां पहुंचते हैं।

3. नॉर्वे-स्वीडन सीमा: प्रकृति की गोद में दो देश

यूरोप की सबसे शांत और प्राकृतिक सीमाओं में नॉर्वे-स्वीडन सीमा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। घने जंगलों, झीलों और पर्वतों के बीच फैली यह सीमा कई स्थानों पर इतनी सामान्य दिखाई देती है कि यात्रियों को यह एहसास ही नहीं होता कि वे दूसरे देश में प्रवेश कर चुके हैं। यहां कई ट्रेकिंग मार्ग सीधे सीमा क्षेत्र से होकर गुजरते हैं।

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह क्षेत्र किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता। इसके अलावा ठंड के मौसम में पर्वतों पर पड़ने वाली बर्फ की चादर मंत्रमुग्ध कर देती है। दोनों देशों के बीच की अदृश्य सीमा उत्तरी यूरोप की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा देती है। नॉर्वे और स्वीडन दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए संयुक्त प्रयास किए हैं। यही कारण है कि यह इलाका जैव विविधता के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

4. अमेरिका-कनाडा सीमा: पीस आर्च पार्क की अनोखी कहानी

अमेरिका और कनाडा के बीच लगभग 8,900 किलोमीटर लंबी सीमा दुनिया की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा मानी जाती है। हालांकि सीमा के अधिकांश हिस्सों पर औपचारिक जांच व्यवस्थाएं मौजूद हैं, लेकिन पीस आर्च पार्क (Peace Arch Park) इसे सबसे अलग बनाता है। वॉशिंगटन राज्य और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के बीच स्थित यह पार्क दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। इस पार्क पर एक स्मारक भी स्थित है जिस पर शांति और सहयोग का संदेश अंकित किया गया है।

हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक सीमा रेखा पर खड़े होकर दोनों देशों के झंडों के साथ फोटो खिंचवाते हैं। साथ ही इस स्थान को परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी पहली पसंद माना जाता है। आपको बता दें कि पीस आर्च का निर्माण दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे शांतिपूर्ण संबंधों की याद में किया गया था।

5. स्विट्जरलैंड-फ्रांस सीमा: जहां रोजमर्रा की जिंदगी करती है सीमा पार

स्विट्जरलैंड और फ्रांस के बीच स्थित सीमा यूरोप की सबसे सक्रिय सीमाओं में से एक है। विशेष रूप से जिनेवा क्षेत्र में हजारों लोग रोजाना काम, शिक्षा और व्यापार के लिए सीमा पार करते हैं। यहां कई आवासीय इलाके फ्रांस में हैं लेकिन लोग काम करने के लिए स्विट्जरलैंड जाते हैं।

दैनिक जीवन का आवागमन इस सीमा की सबसे अनोखी बात जो इसे अन्य सभी सीमा क्षेत्रों से अलग बनाती है सीमा पार आवागमन दैनिक जीवन का हिस्सा है। इसे अलावा सीमा के आसपास के इलाके यूरोप के सबसे विकसित आर्थिक क्षेत्रों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बीच नया तनाव! USTR ने भारत पर 12.5% अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव रखा, क्या प्रभावित होगा कारोबार?

Home » 5 Amazing Borders : बिना किसी फ्लाइट, बिना किसी लंबी यात्रा के, ये हैं दुनिया की 5 सबसे अजीब और अनोखी बॉर्डर लाइनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *