Thursday, 03 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Women’s Champions Trophy 2027: भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, 14 से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे मुकाबले दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘आचारशाला’ का आयोजन, युवा, लोकतंत्र और भारत के भविष्य पर हुई चर्चा Ram Mandir CEO: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO! ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभा चुके हैं अहम भूमिका डिजिटल एसेट इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बैंक को नई जिम्मेदारी देगा ब्रिटेन UP Election 2027: ओवैसी को बड़ा झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार कांग्रेस में शामिल 63 की उम्र में भी यूट्यूब पर पढ़ा रहीं विज्ञान, 12 किताबों की लेखिका; अब राष्ट्रपति से सम्मानित होंगी डॉ. रेनू त्रिपाठी जगदीप धनखड़ को एक साल बाद भी नहीं मिला सरकारी बंगला, निजी आवास में रहने को मजबूर पूर्व उपराष्ट्रपति फिर भड़का अमेरिका-ईरान संघर्ष, ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद खाड़ी में पलटवार! होर्मुज संकट ने बढ़ाई दुनिया की चिंता Women’s Champions Trophy 2027: भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, 14 से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे मुकाबले दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘आचारशाला’ का आयोजन, युवा, लोकतंत्र और भारत के भविष्य पर हुई चर्चा Ram Mandir CEO: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO! ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभा चुके हैं अहम भूमिका डिजिटल एसेट इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बैंक को नई जिम्मेदारी देगा ब्रिटेन UP Election 2027: ओवैसी को बड़ा झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार कांग्रेस में शामिल 63 की उम्र में भी यूट्यूब पर पढ़ा रहीं विज्ञान, 12 किताबों की लेखिका; अब राष्ट्रपति से सम्मानित होंगी डॉ. रेनू त्रिपाठी जगदीप धनखड़ को एक साल बाद भी नहीं मिला सरकारी बंगला, निजी आवास में रहने को मजबूर पूर्व उपराष्ट्रपति फिर भड़का अमेरिका-ईरान संघर्ष, ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद खाड़ी में पलटवार! होर्मुज संकट ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

पूर्व CM की HC से अपील, नहीं चाहिए जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की बेंच

शराब घोटाले के मामले में CBI पहुंची हाई कोर्ट, केजरीवाल ने केस को किसी अन्य निष्पक्ष बेंच में ट्रांसफर करने की मांग की

दिल्ली के चर्चित शराब नीति (एक्साइज पॉलिसी) मामले में अब कानूनी लड़ाई दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए मामला हाई कोर्ट में दायर किया है। इसी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अदालत में अपील करते हुए कहा है कि उनके केस की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच के बजाय किसी अन्य निष्पक्ष बेंच के सामने कराई जाए।

CBI ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची

सीबीआई ने अपने दावे को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले को हाई कोर्ट में पहुंचाया है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल सहित कई आरोपियों को राहत दी थी। जांच एजेंसी का कहना है कि ट्रायल कोर्ट के फैसले में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर सही तरीके से विचार नहीं किया गया, इसलिए उसे चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया गया है।

केजरीवाल ने जज की बेंच पर जताई आपत्ति

मामले की सुनवाई के लिए यह केस जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की बेंच को सौंपा गया था। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने हाई कोर्ट में अपील दायर कर कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उनके मामले को किसी अन्य निष्पक्ष जज या बेंच के पास ट्रांसफर किया जाए।
केजरीवाल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि न्याय व्यवस्था में भरोसा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि मामले की सुनवाई ऐसे मंच पर हो जहां किसी भी प्रकार के पक्षपात की आशंका न हो ।

क्या है दिल्ली शराब नीति मामला

दिल्ली की 2021-22 की एक्साइज पॉलिसी को लेकर कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। आरोप है कि नीति में बदलाव के दौरान कुछ निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इस मामले की जांच CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।


हालांकि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं ने इन आरोपों को लगातार राजनीतिक साजिश बताया है।

ये भी पढ़ें :- भारत आ रहे जहाज पर हमला! भीषण आग में 20 लोगों की जान…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।