Wednesday, 21 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी Asian Para Games 2026: दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 में जीता गोल्ड, 56.36 सेकंड में बनाया गेम्स रिकॉर्ड Cristiano Ronaldo Suspended: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम से 30 दिन का बैन, 255 यूरो का जुर्माना भी लगा त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी Asian Para Games 2026: दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 में जीता गोल्ड, 56.36 सेकंड में बनाया गेम्स रिकॉर्ड Cristiano Ronaldo Suspended: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम से 30 दिन का बैन, 255 यूरो का जुर्माना भी लगा

AI-171 त्रासदी पर डॉ. के.ए. पॉल की चेतावनी– “जांच में लापरवाही भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा सकती है”

ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ. के.ए. पॉल ने एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना में मारे गए सभी यात्रियों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने इस भीषण त्रासदी को एक संभावित आतंकी हमला बताते हुए मामले की व्यापक, निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद लंदन जाने वाली यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई नागरिक तथा पूरी क्रू टीम सहित कुल 242 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई।

डॉ. पॉल ने हादसे की भयावहता पर चिंता जताते हुए कहा, “यह एक तकनीकी गलती भर नहीं लगती। मेरी चार दशकों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा और विमानन अनुभव को देखते हुए मैं कहना चाहता हूं कि इसमें सुरक्षा में गंभीर चूक की संभावना है। बैगेज टेम्परिंग, रिमोट कंट्रोल विस्फोटक या किसी अन्य साजिश को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने मांग की कि जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं—तकनीकी, आतंकी और मानव त्रुटि—को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष तरीके से मामले की तह तक जाएं। “इतने बड़े पैमाने पर हुई जनहानि को केवल एक हादसा बताकर नजरअंदाज करना भारत ही नहीं, वैश्विक समुदाय के लिए भी अत्यंत चिंताजनक होगा,” उन्होंने कहा।

डॉ. पॉल ने यह भी आगाह किया कि यदि इस मामले की पारदर्शी जांच नहीं हुई, तो इससे भारत की विमानन सुरक्षा प्रणाली की अंतरराष्ट्रीय छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा, और देश का पर्यटन एवं व्यापार क्षेत्र भी प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि इस प्रकार की त्रासदियों को सामाजिक विभाजन का कारण नहीं, बल्कि शांति, न्याय और सुरक्षा के लिए एकजुटता का माध्यम बनाया जाना चाहिए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।