Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

जवान की पाइरेसी करने वालों के अकाउंट डिलीट करें टेलीग्राम और मेटा: दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा और टेलीग्राम को निर्देश दिया- उन तमाम अकाउंट्स पर कार्रवाई करें जो शाहरुख खान की फिल्म जवान की पाइरेटेड कॉपीज सर्कुलेट कर रहे हैं। ऐसे अकाउंट्स को डिएक्टिवेट किया जाए, आरोपियों के पकड़े जाने पर कार्रवाई भी की जाए। जवान फिल्म की पाइरेटेड कॉपी कई सोशल मीडिया माध्यमों पर धड़ल्ले से सर्कुलेट हो रही थी। इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह निर्देश दिया।

नेटवर्क ऑपरेटर्स को भी हाईकोर्ट का निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन और BSNL जैसे नेटवर्क ऑपरेटर्स को भी निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने इन कंपनियों से कहा कि वे मोबाइल नंबर के जरिए ऐसे लोगों को चिह्नित करें। हाईकोर्ट ने पाइरेटेड कॉपी सर्कुलेट करने वाले अकाउंट्स की पूरी इन्फॉर्मेशन निकालने की बात की है, जिससे कि उनकी पहचान उजागर की जा सके। पहचान उजागर होने पर इनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी।

शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी ने दायर की थी याचिका

शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने पाइरेसी रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब जस्टिस सी. हरि शंकर ने इस संबंध में सुनवाई की है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने रोहित शर्मा नाम के एक शख्स की पहचान की है, जो वॉट्सऐप ग्रुप में जवान की पाइरेटेड कॉपी मामूली दाम में बेच रहा था।

हाईकोर्ट ने इस शख्स को खूब फटकार लगाई और वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा को इसका अकाउंट डिएक्टिवेट करने साथ ही इसका फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हटाने का भी निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि जिन भी ग्रुप्स में जवान की पाइरेटेड कॉपी सर्कुलेट या बेची जाएगी, उसके एडमिन के ऊपर लीगल एक्शन लिया जाएगा।

13 सितंबर को प्रोडक्शन टीम ने कराई थी एफआईआर

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने पाइरेसी करने वालों को पकड़ने के लिए कुछ एंटी-पाइरेसी एजेंसी को हायर किया था। इनके एजेंट यूजर्स बनकर ग्रुप्स में ऐड होते थे। इसके बाद वो वहां से पूरी जानकारी निकालकर बाहर आते थे। इसी तरह रोहित शर्मा जैसे लोगों की पहचान की गई थी। 13 सितंबर को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में रोहित और अन्य के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।