Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी

म्यूनिख वर्ल्ड कप: फाइनल में कांप रहे थे हाथ, फिर भी दागे लगातार ‘परफेक्ट फाइव’, ओलंपिक और पूर्व विश्व चैंपियन को पछाड़ हासिल किया सुनहरा तमगा

महिलाओं की 25m पिस्टल में जीता गोल्ड, 2 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

भारतीय शूटिंग (निशानेबाजी) के इतिहास में 21 साल की ओलंपियन ईशा सिंह ने सुनहरे अक्षरों से अपना नाम दर्ज करा दिया है। जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे आईएसएसएफ (ISSF) राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप में ईशा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में न सिर्फ देश को इस सीजन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया, बल्कि 43 के स्कोर के साथ नया ‘विश्व रिकॉर्ड’ और ‘जूनियर विश्व रिकॉर्ड’ भी बना डाला।

ईशा ने इस बेहद कड़े मुकाबले में मेजबान जर्मनी की पूर्व विश्व चैंपियन डोरीन वेनेकैंप को एकतरफा अंदाज में 5 हिट्स से पीछे छोड़ते हुए रजत (सिल्वर) पदक पर समेट दिया। वहीं, बुल्गारिया की मिरोस्लावा मिनचेवा को कांस्य (ब्रॉन्ज) मिला, जबकि मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यांग जिन पांचवें नंबर पर खिसक गईं।

जब ईशा का बायां हाथ कांपने लगा था…

इस ऐतिहासिक जीत के बाद बात करते हुए ईशा सिंह ने अपनी घबराहट और दबाव को छुपाया नहीं। उन्होंने बेहद ईमानदारी से कहा, “म्यूनिख में पिस्टल स्पर्धा का स्तर इतना ऊंचा होता है कि यहाँ टॉप-8 (फाइनल) में पहुंचना भी जंग जीतने जैसा है। फाइनल के दौरान मैं बिल्कुल भी शांत नहीं थी। एक वक्त ऐसा आया जब रेफरी की कमांड सुनते हुए मुझे महसूस हुआ कि मेरा बायां हाथ कांप रहा है। दबाव बहुत ज्यादा था, लेकिन शूटिंग में आप इससे भाग नहीं सकते। आपको इस डर का सामना करना ही होता है और मैंने वही किया। नतीजा सबके सामने है।”

कैसे चूका विरोधियों का निशाना, कैसे बनीं ईशा चैंपियन?

क्वालिफिकेशन राउंड में ईशा ने रैपिड-फायर राउंड में 294 और प्रिसीजन राउंड में 293 का स्कोर बनाकर कुल 587 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया था। (इसी इवेंट में भारत की मनु भाकर 12वें और राही सरनोबत 14वें स्थान पर रहीं)।

फाइनल की पहली तीन सीरीज में ईशा ने लगातार ‘परफेक्ट फाइव’ (5 में से 5 सटीक निशाने) लगाकर विरोधियों को रेस से बाहर कर दिया। मेडल पक्का होने के बाद भी ईशा रुकी नहीं। उन्होंने कुल 43 का स्कोर सेट किया और कोरिया की किम येजी द्वारा दो साल पहले बाकू में बनाए गए 42 के विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। साथ ही यांग जिन के 41 के जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

ईशा सिंह का करियर ग्राफ

यह 21 वर्षीय ईशा सिंह के करियर का चौथा व्यक्तिगत वर्ल्ड कप मेडल है। ईशा इससे पहले तीन बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता और दो बार की एशियाई खेल (Asian Games) पदक विजेता रह चुकी हैं। म्यूनिख में यह उनका तीसरा प्रयास था और वह हर हाल में यहाँ गोल्ड जीतना चाहती थीं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।