Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

सिगाची फैक्ट्री ब्लास्ट: डॉ. के. ए. पॉल ने पीड़ितों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की

“मानव जीवन की कीमत कुछ लाख नहीं, करोड़ों में होनी चाहिए” – डॉ. पॉल; मृतकों के परिवारों को न्याय और कंपनियों की जवाबदेही की उठाई मांग

हैदराबाद के नजदीक संगारेड्डी जिले की सिगाची फार्मास्युटिकल कंपनी में हुए भीषण रासायनिक विस्फोट को लेकर प्रसिद्ध एवंजलिस्ट और वैश्विक शांति नेता डॉ. के. ए. पॉल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डॉ. पॉल ने इस घटना के लिए फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कंपनी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

डॉ. पॉल ने घटनास्थल का दौरा कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव निजी मदद का भरोसा दिलाया, जिसमें पीड़ित बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि केवल ₹2 लाख के सरकारी मुआवजे से पीड़ित परिवारों के दर्द की भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने कंपनी से प्रत्येक मृतक के परिवार को कम से कम ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की।

डॉ. पॉल ने कहा, “पश्चिमी देशों में इस तरह की घटनाओं के बाद कंपनियां अरबों रुपये तक का मुआवजा देती हैं। हमारे देश में आम आदमी की जान की कीमत कुछ लाख रुपये तक सिमट गई है, जो बेहद अन्यायपूर्ण है।”

उन्होंने सरकार से इस दुर्घटना की गंभीर और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। विशाखापट्टनम में हुए फार्मा ब्लास्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी दोषियों को बचा लिया गया था, जो खतरनाक मिसाल है।

डॉ. पॉल ने यह भी घोषणा की कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14 के उल्लंघन की बात कही और दोषी कंपनी मालिकों व प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने एक ओर जहां तेलंगाना सरकार, पुलिस, अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, वहीं बीआरएस विधायक हरीश राव पर इस त्रासदी को राजनीतिक रंग देने का आरोप भी लगाया।

“जब एक उद्योगपति अपने बच्चे की शादी पर ₹6,000 करोड़ खर्च कर सकता है, तो एक श्रमिक की मौत पर केवल ₹6,000 का मुआवजा न्यायसंगत नहीं है। यह सोच और सिस्टम बदलना होगा,” डॉ. पॉल ने कहा।

गौरतलब है कि सरकार ने अब तक मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और इस भीषण हादसे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :- दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर जल्द बड़ा ऐलान संभव, 90वें जन्मदिन पर मिल सकता है संकेत

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।