Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…!

केरल कोर्ट का सख्त आदेश: कर्नाटक के आरोपियों के पीड़ित परिवार के घर में प्रवेश पर अंतरिम रोक

परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुल्तान बाथेरी मुंसिफ कोर्ट ने जारी किया अंतरिम आदेश

वायनाड, केरल: सुल्तान बाथेरी मुंसिफ कोर्ट ने एक स्थानीय परिवार के घर में कथित जबरन घुसपैठ, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पीड़ित परिवार को राहत देते हुए कर्नाटक के एक आरोपी और उसके सहयोगियों को अगली सुनवाई तक परिवार के घर में प्रवेश करने से अंतरिम रूप से रोक दिया है।

यह आदेश मणिचेरा (पूमाला) की रहने वाली शाइमोल जोस की याचिका पर कोर्ट ने जारी किया है। शाइमोल ने अपने परिवार और अपनी गोद में मौजूद महज 6 महीने के मासूम शिशु की जान माल की सुरक्षा के लिए अदालत से गुहार लगाई थी।

अदालत में दायर याचिका के मुताबिक, यह पूरा मामला शाइमोल जोस के दामाद डॉ. भार्गव मल्लप्पा से जुड़े किसी वित्तीय और व्यावसायिक लेन-देन के बाद शुरू हुआ। दामाद के बिजनेस विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने केरल में रह रहे उनके सास-ससुर के घर को निशाना बना डाला।

याचिका में कहा गया है कि 20 जून 2026 को सुबह करीब 8:10 बजे चित्रदुर्ग (कर्नाटक) निवासी मैलारास्वामी, बी.पी. सुरेश और दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने परिसर में जबरन प्रवेश किया, मुख्य दरवाजा जोर-जोर से पीटा और घर के अंदर घुसने की कोशिश की। जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को वहां से हटाया।

परिवार ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और डॉ. भार्गव मल्लप्पा के मोबाइल फोन तक गैरकानूनी तरीके से पहुंचने की भी कोशिश की गई। इस संबंध में सुल्तान बाथेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में पेश किए गए गवाहों और पुलिस डायरी के तथ्यों को देखने के बाद अदालत ने माना कि प्रथम दृष्टया आरोपी पूरी तरह कसूरवार नजर आ रहे हैं और इस वक्त पीड़ित परिवार की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बाद अदालत ने मैलारास्वामी, उसके सहयोगियों और एजेंटों को अगली सुनवाई तक परिवार की संपत्ति में प्रवेश करने या किसी भी तरह से उनकी शांति और सुरक्षा में हस्तक्षेप करने पर रोक लगा दी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।