Wednesday, 09 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना PM Modi-Putin Talks: ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, तेल से लेकर एसयू-57 तक कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत तबाही में खुशियों की छोटी-सी वापसी! गाजा के मलबे के बीच बच्चों ने देखी ‘द लायन किंग’ क्या है ‘ऑरवेलियन डिस्टोपिया’, जिसका जिक्र कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DU छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की? Asha Bhosle 93rd Birth Anniversary: संगीत से लेकर कारोबार तक, आशा ताई की जिंदगी के 7 अनसुने किस्से Neerja Bhanot 63rd Birth Anniversary: जब एक 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट ने सैकड़ों जिंदगियां बचाकर दी अपनी जान बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना PM Modi-Putin Talks: ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, तेल से लेकर एसयू-57 तक कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत तबाही में खुशियों की छोटी-सी वापसी! गाजा के मलबे के बीच बच्चों ने देखी ‘द लायन किंग’ क्या है ‘ऑरवेलियन डिस्टोपिया’, जिसका जिक्र कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DU छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की? Asha Bhosle 93rd Birth Anniversary: संगीत से लेकर कारोबार तक, आशा ताई की जिंदगी के 7 अनसुने किस्से Neerja Bhanot 63rd Birth Anniversary: जब एक 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट ने सैकड़ों जिंदगियां बचाकर दी अपनी जान

जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा

नई दिल्ली: जूनियर विश्व चैंपियन और भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह मंगलवार को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित तीज मेले में पहुंचीं। उन्होंने मेले में राजस्थान की लोक संस्कृति, कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक खान-पान को करीब से देखा।

मेले के दौरान अनाहत ने विभिन्न स्टॉल का भ्रमण किया और कलाकारों व शिल्पकारों से बातचीत की। उन्होंने उनकी कला और मेहनत की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए।

अनाहत ने युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ युवाओं में अनुशासन विकसित करते हैं और उन्हें देश के लिए गौरव हासिल करने का अवसर देते हैं।

तीज मेले ने दिखाई राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता

प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने बताया कि अनाहत सिंह ने राजस्थान की लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की विविधता की सराहना की। उन्होंने कहा कि तीज जैसे आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए राजस्थान के कलाकारों, शिल्पकारों और लोक कलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

बीकानेर हाउस में मंगलवार शाम आयोजित मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

मेले में नीमराना ग्रुप के अमननाथ और नीमराना होटल्स के सीईओ भी पहुंचे। उन्होंने कलाकारों और प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में राजस्थान की कला और संस्कृति को मंच देने वाले ऐसे कार्यक्रम प्रदेश की विरासत को देश और दुनिया तक पहुंचाने में मदद करते हैं। उन्होंने राजस्थान की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी नीमराना ग्रुप की ओर से सहयोग जारी रखने की बात कही।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।