Wednesday, 16 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी ने खींचा ध्यान; जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं जंतर-मंतर मारपीट केस: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने कहा- सबूतों के आधार पर होगा फैसला टाटा हिताची ने बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में नई कंस्ट्रक्शन मशीनें पेश कीं VSERV के 10 वर्ष पूरे, AI-संचालित ‘भारत सर्विस डेस्क’ लॉन्च पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी ने खींचा ध्यान; जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं जंतर-मंतर मारपीट केस: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने कहा- सबूतों के आधार पर होगा फैसला टाटा हिताची ने बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में नई कंस्ट्रक्शन मशीनें पेश कीं VSERV के 10 वर्ष पूरे, AI-संचालित ‘भारत सर्विस डेस्क’ लॉन्च

Sangram Singh ने रचा इतिहास, अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय फाइटर संग्राम सिंह ने ब्यूनस आयर्स में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा, जानें कैसे उन्होंने अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतकर देश का नाम रोशन किया

नई दिल्ली: भारतीय खेल जगत से एक बड़ी और गर्व भरी खबर सामने आई है। देश के जाने-माने रेसलर और MMA फाइटर Sangram Singh ने अर्जेंटीना में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ब्यूनस आयर्स में हुए एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की। इस जीत के साथ वे अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

ब्यूनस आयर्स में तगड़ा प्रदर्शन

यह मुकाबला Buenos Aires में आयोजित किया गया, जहां अलग-अलग देशों के फाइटर्स ने हिस्सा लिया। संग्राम सिंह का मुकाबला फ्रांस के फाइटर Florian Coudier से हुआ। मुकाबले की शुरुआत से ही संग्राम आत्मविश्वास से भरे नजर आए।
खास बात यह रही कि उन्होंने बहुत ही कम समय में मुकाबला अपने नाम कर दिखाया।

खबरों के मुताबिक, उन्होंने सिर्फ 1 मिनट 45 सेकंड में ही सामने वाले खिलाड़ी को हराकर जीत हासिल की। उनकी यह जीत इतनी तेज और दमदार थी कि वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए।


अगर आप इस ऐतिहासिक मुकाबले को खुद देखना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए वीडियो में करीब 2 घंटे 10 मिनट के बाद से संग्राम सिंह की फाइट शुरू होती है। यहीं से उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है, जहां उन्होंने बेहद कम समय में मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया।

उनकी एंट्री से लेकर जीत तक का पूरा पल दर्शकों के लिए काफी रोमांचक है। अगर आप इस जीत को महसूस करना चाहते हैं, तो इस टाइमस्टैम्प से वीडियो जरूर देखें—यह वही लम्हा है जहां संग्राम सिंह ने अर्जेंटीना की धरती पर इतिहास रचा।

हौसले से जीती लड़ाई

संग्राम सिंह का मुकाबला उनसे करीब 16 साल छोटे खिलाड़ी से था। लेकिन अनुभव और फिटनेस के दम पर संग्राम ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बना लिया। उन्होंने बिना समय बर्बाद करे बेखौफ अंदाज अपनाया और जल्दी ही स्थिति अपने नियंत्रण में कर ली। इस जीत ने एक बार फिर साबित किया कि खेल में उम्र नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और तैयारी मायने रखती है।

लंबे समय बाद की शानदार वापसी

संग्राम सिंह के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास था क्योंकि उन्होंने काफी समय बाद MMA रिंग में वापसी की थी। इससे पहले वे प्रोफेशनल रेसलिंग और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त थे। उनकी वापसी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही थीं, लेकिन इस प्रदर्शन ने सभी सवालों का जवाब दे दिया। उन्होंने दिखा दिया कि अगर तैयारी मजबूत हो, तो वापसी भी उतनी ही दमदार हो सकती है।

देश के लिए गर्व का मौका

यह जीत सिर्फ संग्राम सिंह की व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल है। MMA जैसे खेल में भारत अभी तेजी से आगे बढ़ रहा है, और ऐसी उपलब्धियां इस खेल को और पहचान दिलाने में मदद करती हैं। विदेश की धरती पर जाकर जीत हासिल करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन संग्राम ने इसे आसान बना कर दिखाया। उनकी इस जीत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि और मजबूत हुई है।

युवाओं के लिए मजबूत संदेश

संग्राम सिंह हमेशा से अपनी फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह जीत युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
उन्होंने यह साबित किया है कि अगर आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं और लगातार मेहनत करते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है। चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो वापसी हमेशा संभव है।

इस जीत के बाद संग्राम सिंह के करियर को लेकर नई उम्मीदें पैदा हो गई हैं। फैंस को अब उनसे और बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। MMA में भारत की बढ़ती लोकप्रियता के बीच संग्राम जैसे खिलाड़ी इस खेल को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। आने वाले समय में वे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।