Tuesday, 13 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सुनील भारती मित्तल को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानिए भारत-फ्रांस संबंधों में क्या है उनका योगदान Flipkart Sale: iPhone 17 Pro पर 55 हजार तक की बचत का मौका, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पूरी डिटेल जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन स्थल! दिल्ली पुलिस ने बताए तीन वैकल्पिक स्थान, फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल CJI ने किया मुलाकात से इनकार, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष ने निकाला मार्च, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बढ़ा सियासी टकराव गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाया भारत का नाम, दो खिताब किए अपने नाम हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सुनील भारती मित्तल को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानिए भारत-फ्रांस संबंधों में क्या है उनका योगदान Flipkart Sale: iPhone 17 Pro पर 55 हजार तक की बचत का मौका, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पूरी डिटेल जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन स्थल! दिल्ली पुलिस ने बताए तीन वैकल्पिक स्थान, फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल CJI ने किया मुलाकात से इनकार, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष ने निकाला मार्च, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बढ़ा सियासी टकराव गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाया भारत का नाम, दो खिताब किए अपने नाम

Sangram Singh ने रचा इतिहास, अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय फाइटर संग्राम सिंह ने ब्यूनस आयर्स में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा, जानें कैसे उन्होंने अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतकर देश का नाम रोशन किया

नई दिल्ली: भारतीय खेल जगत से एक बड़ी और गर्व भरी खबर सामने आई है। देश के जाने-माने रेसलर और MMA फाइटर Sangram Singh ने अर्जेंटीना में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ब्यूनस आयर्स में हुए एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की। इस जीत के साथ वे अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

ब्यूनस आयर्स में तगड़ा प्रदर्शन

यह मुकाबला Buenos Aires में आयोजित किया गया, जहां अलग-अलग देशों के फाइटर्स ने हिस्सा लिया। संग्राम सिंह का मुकाबला फ्रांस के फाइटर Florian Coudier से हुआ। मुकाबले की शुरुआत से ही संग्राम आत्मविश्वास से भरे नजर आए।
खास बात यह रही कि उन्होंने बहुत ही कम समय में मुकाबला अपने नाम कर दिखाया।

खबरों के मुताबिक, उन्होंने सिर्फ 1 मिनट 45 सेकंड में ही सामने वाले खिलाड़ी को हराकर जीत हासिल की। उनकी यह जीत इतनी तेज और दमदार थी कि वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए।


अगर आप इस ऐतिहासिक मुकाबले को खुद देखना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए वीडियो में करीब 2 घंटे 10 मिनट के बाद से संग्राम सिंह की फाइट शुरू होती है। यहीं से उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है, जहां उन्होंने बेहद कम समय में मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया।

उनकी एंट्री से लेकर जीत तक का पूरा पल दर्शकों के लिए काफी रोमांचक है। अगर आप इस जीत को महसूस करना चाहते हैं, तो इस टाइमस्टैम्प से वीडियो जरूर देखें—यह वही लम्हा है जहां संग्राम सिंह ने अर्जेंटीना की धरती पर इतिहास रचा।

हौसले से जीती लड़ाई

संग्राम सिंह का मुकाबला उनसे करीब 16 साल छोटे खिलाड़ी से था। लेकिन अनुभव और फिटनेस के दम पर संग्राम ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बना लिया। उन्होंने बिना समय बर्बाद करे बेखौफ अंदाज अपनाया और जल्दी ही स्थिति अपने नियंत्रण में कर ली। इस जीत ने एक बार फिर साबित किया कि खेल में उम्र नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और तैयारी मायने रखती है।

लंबे समय बाद की शानदार वापसी

संग्राम सिंह के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास था क्योंकि उन्होंने काफी समय बाद MMA रिंग में वापसी की थी। इससे पहले वे प्रोफेशनल रेसलिंग और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त थे। उनकी वापसी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही थीं, लेकिन इस प्रदर्शन ने सभी सवालों का जवाब दे दिया। उन्होंने दिखा दिया कि अगर तैयारी मजबूत हो, तो वापसी भी उतनी ही दमदार हो सकती है।

देश के लिए गर्व का मौका

यह जीत सिर्फ संग्राम सिंह की व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल है। MMA जैसे खेल में भारत अभी तेजी से आगे बढ़ रहा है, और ऐसी उपलब्धियां इस खेल को और पहचान दिलाने में मदद करती हैं। विदेश की धरती पर जाकर जीत हासिल करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन संग्राम ने इसे आसान बना कर दिखाया। उनकी इस जीत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि और मजबूत हुई है।

युवाओं के लिए मजबूत संदेश

संग्राम सिंह हमेशा से अपनी फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह जीत युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
उन्होंने यह साबित किया है कि अगर आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं और लगातार मेहनत करते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है। चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो वापसी हमेशा संभव है।

इस जीत के बाद संग्राम सिंह के करियर को लेकर नई उम्मीदें पैदा हो गई हैं। फैंस को अब उनसे और बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। MMA में भारत की बढ़ती लोकप्रियता के बीच संग्राम जैसे खिलाड़ी इस खेल को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। आने वाले समय में वे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version