Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

Asian U20 Athletics C’ships : पूजा सिंह ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, हाई जंप में जीता गोल्ड

एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की पूजा सिंह ने 1.93 मीटर की कूद लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस छलांग के साथ उन्होंने एक 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

हांगकांग में चल रहे एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत की पूजा सिंह ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करे हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। पूजा ने इस मुकाबले में 1.93 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने 14 साल पुराने सहाना कुमारी के 1.92 मीटर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले पूजा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.90 मीटर था, जो कि उन्होंने अप्रैल 2026 में हुए Indian Athletics Series में प्राप्त किया था।

Commonwealth Games के लिए किया क्वालीफाई

आपको बता दें कि 1.93 मीटर की इस छलांग के साथ ही पूजा ने 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की ऊंची कूद (High Jump) में प्रवेश के लिए योग्यता मानक 1.92 मीटर है।

खेल मंत्री ने भी दी बधाई

Asian U20 Athletics Championships में पूजा सिंह की इस शानदार उप्लब्धि ने पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। इस विषय में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी पूजा का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा – “नई ऊँचाइयों को छूते हुए! TOPS एथलीट पूजा का शानदार प्रदर्शन, जिन्होंने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनका 1.93 मीटर का जंप राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ”!

Indian Athletics Series में की थी भविष्यवाणी

Indian Athletics Series में अपनी छलांग के बाद पूजा ने एक भविष्यवाणी की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि  वे राष्ट्रीय रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं और इसे जल्द ही हासिल भी कर लेंगी। उन्होंने आगे कहा था कि – “मेरी निगाहें एशियाई खेलों पर टिकी हैं, लेकिन मुझे चैंपियनशिप विश्व कप के लिए राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ना होगा। आज मेरा यही लक्ष्य था, लेकिन मैं इसे हासिल नहीं कर पाई। एक निश्चित बिंदु के बाद, नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना आसान नहीं होता। हमें धीरे-धीरे आगे बढ़ना होता है। मैंने आठ महीने बाद इस बार अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार किया है। मुझे विश्वास है कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड करीब है और उम्मीद है कि मैं इसे जल्द ही हासिल कर लूंगी”।

Asian U20 Athletics C’ships में भारत का प्रदर्शन

भारत ने अब तक इस चैंपियनशिप में कुल 8 पदक जीते हैं, जिनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। बात करें स्वर्ण पदक की तो नितिन गुप्ता (5000 मीटर पैदल चाल), अमानत कम्बोज (चक्का फेंक) और राहुल जाखड़ (डेकाथलन) के साथ अब इस सूची में पूजा सिंह का भी नाम जुड़ गया है।

ये भी पढ़ें :- French Open 2026 : जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा, 19 साल के इस युवा खिलाड़ी ने हराया

Home » Asian U20 Athletics C’ships : पूजा सिंह ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, हाई जंप में जीता गोल्ड

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।