Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन

French Open 2026 : जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा, 19 साल के इस युवा खिलाड़ी ने हराया

फ्रेंच ओपन में एक बड़ा उलटफेर करते हुए ब्राजील के 19 वर्षीय जोआओ फोंसेका ने सर्बिया के दिग्गज और 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच को हरा दिया है।

फ्रेंच ओपन 2026 में शनिवार (30 मई) को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दर्शकों की उम्मीदों से परे ब्राजील के 19 साल के युवा खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने टेनिस के दिग्गज 39 वर्षीय नोवाक जोकोविच को हराकर उनका रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना तोड़ दिया वहीं इस जीत के साथ फोंसेका ने पहली बार अपने करियर में किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में जगह बना ली है। यह मुकाबला पेरिस के कोर्ट फिलिप-चैट्रियर में खेला गया।

दो सेट हारने के बाद शानदार वापसी

आपको बता दें कि लगभग 5 घंटे चले इस मुकाबले के पहले दो सेट में 19 साल के फोंसेका, जोकोविच के हाथों पिछड़ चुके थे। लेकिन अगले तीन सेट में शानदार वापसी करते हुए फोंसेका ने जोकोविच को 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से मात देकर उन्हें फ्रेच ओपन से बाहर का रास्ता दिखाते हुए चौथे राउंड में अपना स्थान पक्का किया।

25वें ग्रैंड स्लैम का सफर और लंबा हुआ

सर्बिया के जोकोवोच को मिली इस करारी हार के बाद उनके लिए रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम की चेज अब और लंबी हो गयी है। कलाई में चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके कार्लोस अल्काराज और दूसरे राउंड में बाहर हुए यानिक सिनर के बाद सभी को ऐसा लग रहा था कि जोकोविच बड़ी ही आसानी से फ्रेंच ओपन जीत जाएंगे, लेकिन फोंसेका के जज्बे के आगे जोकोविच ने भी घुटने टेक दिए। जोकोविच ने अपना 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब यूएस ओपन के रूप में सितंबर 2023 में जीता था। जोकोविच की इस हार से यह बात अब तय हो चुकी है कि इस साल फ्रेंच ओपन में एक नया पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम विजेता मिलने जा रहा है।

जोकोविच मेरे आदर्श : जोआओ फोंसेका

इस रोमांचक मुकाबले में जोकोविच को हराने के बाद 19 साल के जोआओ फोंसेका ने एक बड़ा कीर्तीमान हासिल करते हुए किसी भी ग्रैंड स्लैम में जोकोविच को हराने वाले पहले किशोर खिलाड़ी बन गए हैं। मैच के बाद फोंसेका ने कहा कि – जोकोविच मेरे लिए आदर्श समान हैं। उनके खिलाफ खेलना और जीत हासिल करना मेरे करियर का सबसे खास पल है।    

कैमरामैन पर भड़के जोकोविच

मैच के दौरान 39 वर्षीय जोकोविच शारीरिक रूप से संघर्ष करते भी नजर आए। भीषण गर्मी की वजह से उन्हें कई बार आइस पैक का इस्तेमाल भी करते देखा गया। इस पूरे घटना को कैमरामैन द्वारा रिकॉर्ड करने पर जोकोविच असहज भी नजर आए और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कई बार कैमरा-मैन को पीछे हटने को भी कहा।

ये भी पढ़ें :- म्यूनिख में भारतीय छोरियों का जलवा: 10m एयर पिस्टल में सुरुचि ने जीता ‘गोल्ड’, ईशा के नाम रहा ‘सिल्वर’, मेडल टैली में नंबर-1 बना भारत

Home » French Open 2026 : जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा, 19 साल के इस युवा खिलाड़ी ने हराया

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।