Thursday, 20 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़ी सजा के बीच ली अंतिम सांस जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी PM CARES Fund: सरकार ने जारी किए आंकड़े, ₹8,452 करोड़ का फंड जमा! सिर्फ ₹87.85 लाख खर्च करने पर विपक्ष ने घेरा Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी आग ने ली 9 की जान, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल RIP Bill Rasmussen: 24 घंटे स्पोर्ट्स कवरेज की नींव रखने वाले, ESPN के सह-संस्थापक बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़ी सजा के बीच ली अंतिम सांस जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी PM CARES Fund: सरकार ने जारी किए आंकड़े, ₹8,452 करोड़ का फंड जमा! सिर्फ ₹87.85 लाख खर्च करने पर विपक्ष ने घेरा Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी आग ने ली 9 की जान, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल RIP Bill Rasmussen: 24 घंटे स्पोर्ट्स कवरेज की नींव रखने वाले, ESPN के सह-संस्थापक बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन

Argentina Squad Announced : FIFA World Cup 2026 के लिए अर्जेंटीना ने जारी किया अपना स्क्वाड, Messi करेंगे टीम की कप्तानी

12 जून से होने वाले फीफा विश्व कप के लिए गत विजेता अर्जेंटीना ने 26 सदस्यों के नाम की घोषणी कर दी है। लियोनेल मेसी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

12 जून से शुरु होने वाले फुटबॉल के महासंग्राम फीफा वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गत फीफा चैंपियन अर्जेंटीना ने इस फीफा विश्व कप के लिए 26 सदस्यों के नाम की घोषणा की है। टीम मैनजमेंट ने कप्तान के तौर पर अपने स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी के नाम पर मुहर लगाई है। मेसी के पास अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप विश्व कप जिताने का मौका होगा। कोच लियोनेल स्कालोनी ने इस विश्व कप अभियान के लिए 2022 की विश्व कप विजेता टीम के ही अधिकतर खिलाड़ियों पर विश्वास जताया है।

छठा विश्व कप खेलेंगे मेसी

38 वर्षीय लियोनेल मेसी लगातार छठवीं बार फीफा विश्व कप के मंच पर अपने खेल का जादू बिखेरते नजर आने वाले हैं। साथ ही वे कुल 26 फीफा विश्व कप का मुकाबला खेलकर इस श्रेणी में शीर्ष पर काबिज हैं। हाल ही में मेसी को इंटर मियामी की तरफ से खेलते हुए चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें हेम्स्ट्रिंग की समस्या हो गई थी। इसके बाद से ही अर्जेंटीना समेत उनके करोड़ों प्रशंसको के बीच उनके 2026 विश्व कप न खेलने को लेकर चिंताएं उठ रही थी। लेकिन शुक्रवार (29 मई) को इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी ने मेसी के कप्तानी करने पर मुहर लगा दी है।  

2022 विश्व कप का कोर बरकरार

आपको बता दें कि 2026 विश्व कप के लिए अर्जेंटीना ने 2022 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के 17 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें मुख्य रूप से गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज, डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी और मिडफील्डर के रूप में एलेक्सिस मैक एलिस्टर के साथ रोड्रीगो डी पॉल भी शामिल हैं। इसके अलावा पुराने खिलाड़ियों में जूलियन अल्वारेज और एंजो फर्नांडेज जैसे अहम खिलाड़ियों को भी चयनित किया गया है।

नए खिलाड़ियों पर भी जताया विश्वास

अर्जेंटीना ने विश्व कप के लिए कुछ युवा खिलाड़ियों का भी चयन किया है। टीम में निकोलस पाज, जोस मैनुएल लोपेज, थियागो अल्माडा, गियूलियानो सिमियोने और वैलेंटिन ब्रैको जैसे नए चेहरों को मौका दिया गया है। कोच लियोनल स्कालोनी का मानना है कि इस चयन से टीम में अनुभव और संतुलन को बरकरार रख पाना आसान होगा। साथ ही नए खिलाड़ियों के चयन से भविष्य की बुनियाद बनाने का प्रयास भी किया जायेगा।

अर्जेंटीना की 26 सदस्यीय टीम

गोलकीपर : एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रूली, जुआन मुसो।

डिफेंडर : लियोनार्डो बालेरडी, गोंजालो मोंटिएल, निकोलस टैग्लियाफिको, लिसेंड्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फैकुंडो मदीना, नहुएल मोलिना।

मिडफील्डर : लिएंड्रो पेरेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, वैलेन्टिन बारको, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सक्विएल पलासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंज़ो फर्नांडीज।

फॉरवर्ड: जूलियन अल्वारेज़, लियोनेल मेसी, निकोलस गोंजालेज, थियागो अल्माडा, जूलियन शिमोन, निकोलस पाज़, जोस मैनुअल लोपेज, लुटारो मार्टिनेज।

अर्जेंटीना के ग्रुप चरण मुकाबले

बात करें अगर अर्जेंटीना के ग्रुप चरण मुकाबलों की तो, अर्जेंटीना अपने फीफा विश्व कप अभियान की शुरुआत भारतीय समयानुसार 17 जून (सुबह 6:30 बजे) को एलजीरिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद के दो मुकाबले ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के खिलाफ 22 जून (रात 10:30 बजे) और 28 जून (सुबह 7:30 बजे) खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें :- 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक सीजन में लगाए 65 छक्के

Home » Argentina Squad Announced : FIFA World Cup 2026 के लिए अर्जेंटीना ने जारी किया अपना स्क्वाड, Messi करेंगे टीम की कप्तानी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।