Monday, 19 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अब ट्रेन में स्पीकर पर रील्स या गाने चलाने पर लगेगा जुर्माना! बार-बार गलती करने पर हो सकती है जेल भी, जानें रेलवे के नियम चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर अपने पुराने फैसले से पलटे जगन मोहन रेड्डी! क्या INDIA गठबंधन में शामिल होने का इशारा? 25 Years of RHTDM: आज भी क्यों कायम है मैडी-रीना की लव स्टोरी का जादू? जानें फिल्म से जुड़े 7 दिलचस्प किस्से 63 साल पहले जब फ्रांस ने अंतरिक्ष में भेजी पहली और एकमात्र बिल्ली! जानें इस अनोखे मिशन और इसके दुखद अंत की पूरी कहानी Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत! दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष याकुल्ट डैनोन इंडिया ने लॉन्च की खास दिवाली पैकेजिंग, आंतों की सेहत पर जोर Sir Syed Ahmad Khan: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की नींव रखने वाले समाज सुधारक, जिन्होंने शिक्षा को बनाया बदलाव का सबसे बड़ा हथियार अब ट्रेन में स्पीकर पर रील्स या गाने चलाने पर लगेगा जुर्माना! बार-बार गलती करने पर हो सकती है जेल भी, जानें रेलवे के नियम चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर अपने पुराने फैसले से पलटे जगन मोहन रेड्डी! क्या INDIA गठबंधन में शामिल होने का इशारा? 25 Years of RHTDM: आज भी क्यों कायम है मैडी-रीना की लव स्टोरी का जादू? जानें फिल्म से जुड़े 7 दिलचस्प किस्से 63 साल पहले जब फ्रांस ने अंतरिक्ष में भेजी पहली और एकमात्र बिल्ली! जानें इस अनोखे मिशन और इसके दुखद अंत की पूरी कहानी Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत! दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष याकुल्ट डैनोन इंडिया ने लॉन्च की खास दिवाली पैकेजिंग, आंतों की सेहत पर जोर Sir Syed Ahmad Khan: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की नींव रखने वाले समाज सुधारक, जिन्होंने शिक्षा को बनाया बदलाव का सबसे बड़ा हथियार

हेयर ट्रांस्पलांट’ के चक्कर में फंसा पाक का आतंकी मिशन, लश्कर के आतंकी ‘चाइनीज’ की कहानी

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एक आतंकी मोहम्मद उस्मान जट्ट उर्फ ‘चाइनीज’ की एक अजीब दास्तान सामने आई है। हाल ही में गिरफ्तार हुआ एक आतंकवादी जो भारत में स्लीपर सेल बनकर रह रहा था, उसके हृदय परिवर्तन से लेकर बाल प्रत्यारोपण (Hair Transplant) तक की कहानी ने सभी को चौंका दिया।

कभी-कभी असल जिंदगी में हमारे सामने कुछ ऐसी मिसालें आती हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली एक खबर जम्मू-कश्मीर से निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, भारत में रह रहा लश्कर का एक आतंकी अपने हेयर ट्रांस्पलांट के मिशन को अंजाम देने की कोशिश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथों गिरफ्तार हो गया।

कौन है ये आतंकवादी

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने इस अनोखे मकसद को अंजाम देने वाले आतंकवादी का नाम मोहम्मद उस्मान जट्ट बताया जा रहा है। इसे आतंकी दुनिया में ‘चाइनीज’ के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि उस्मान लश्कर का एक प्रशिक्षित आतंकवादी है, जो लाहौर से ताल्लुक रखता है।

उस्मान की गतिविधि मुख्य रूप से उत्तर और मध्य कश्मीर के इलाकों में थी। कश्मीर में वह अपने एक साथी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरेरा के साथ था। NIA के मुताबिक, दोनों की जिम्मेदारी कश्मीर समेत भारत के अन्य राज्यों में लश्कर के लिए स्लीपर सेल का एक बड़ा नेटवर्क बनाना था।

यह भी पढ़े: पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी की 49वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, संगीत जगत ने किया नमन

दुकानदार ने की क्लीनिक के लिए मदद

कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने के दौरान उस्मान की मुलाकात जरगाम और अबू हुरेरा से हुई। उस्मान ने बताया कि वह लंबे समय से बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहा था। इस दौरान जरगाम उसे शहर की एक दुकान पर लेकर गया। दुकानदार के साथ हुई बातचीत के दौरान उस्मान को पता चला कि खुद उस दुकानदार ने भी हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।

इसके बाद उस्मान अक्सर अपनी समस्या उस दुकानदार के साथ साझा करने लगा। इसके बाद उस्मान को एक क्लीनिक की जानकारी मिली, जहां कई बार उसने रातें गुजार कर भी अपना इलाज कराया।

इलाज के बाद उस्मान अपने साथी आतंकी अबू हुरेरा के साथ जम्मू पहुंचा। इसके बाद वह बस पकड़कर पंजाब के मलेरकोटला चला गया। अधिकारियों ने बताया कि मलेरकोटला में उस्मान तुर्की शोज देखता था। साथ ही वह अंग्रेजी सीखने की भी कोशिश कर रहा था।

पूछताछ में हुआ खुलासा

NIA की पूधताछ के दौरान उस्मान ने बताया कि पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण के दौरान उसे कश्मीर और भारत के बारे में जो बातें बताई गई थीं, वह उसके असल जीवन के अनुभवों से बिलकुल अलग निकलीं। उसने बताया कि कश्मीर आकर और यहां के हालात देखकर उसका नजरिया भी बदलने लगा।

इसके अलावा आतंकी ने यह खुलासा भी किया कि वह भारत में रहकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट जैसी जरूरी दस्तावेज बनवाना चाहता था, ताकि वह समय आने पर भारत से बाहर निकल सके।

फिलहाल भारतीय जांच एजेंसी NIA आतंकवादी से जुड़े तमाम लोगों और उसके नेटवर्कों की जांच कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लश्कर के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के भंडाफोड़ को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े: IPL 2026 में क्या चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुँच पाएंगे? CSK का ‘करो या मरो’ रोडमैप

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।